लाइव न्यूज़ :

असम: गैस के कुएं में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती है लपटें, सीएम ने मांगी सेना की मदद

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 9, 2020 19:59 IST

तिनसुकिया जिले के बागजान में ऑयल इंडिया के गैस के कुएं में लगी आग ने भीषण रुप ले लिया है. बागजान कुएं से पिछले 14 दिनों से गैस लीक हो रही थी. आग पर काबू पाने के लिए असम सरकार ने सेना और एयरफोर्स से मदद मांगी है. गैस रिसाव के समय से इलाके में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) तैनात किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में लगी आग इतनी भयानक है कि इसे 2 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है.ऑयल इंडिया लिमिटेड ने हर प्रभावित परिवार को 30,000 रुपये की वित्तीय राहत देने की घोषणा की है.इस कुएं के 1.5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कम से कम 6,000 लोगों को निकाला गया और राहत शिविरों में रखा गया है.

गुवाहाटी:असम के तिनसुकिया जिले के बागजान में आयल इंडिया लिमिटेड के तेल कुंए में लगी आग ने भीषण रुप ले लिया है. बागजान कुएं से पिछले 14 दिनों से गैस लीक हो रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आज दोपहर में लगी आस पास के इलाकों को भी अपनी चपेट में ले सकती है.

देखें वीडियो :

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में लगी आग इतनी भयानक है कि इसे 2 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है. आग पर काबू पाने के लिए असम सरकार ने सेना और एयरफोर्स से मदद मांगी है. गैस रिसाव के समय से इलाके में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) तैनात किया गया है और असम के शीर्ष अधिकारी भी हालात की समीक्षा कर रहे हैं. 

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना के बारे में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी बात की है. 

दोपहर में जब आग लगी तब सिंगापुर की कंपनी 'अलर्ट डिजास्टर' के तीन एक्सपर्ट घटना घटना स्थल पर मौजूद और वहां से कुछ उपकरणों को कहीं और ले जाया जा रहा था. रिसाव के बाद सिंगापुर की 'अलर्ट डिजास्टर' कंपनी के तीनों एक्सपर्ट लीकेज रोकने के उपाय कर रहे थे. 

 कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार इस आग में अभी किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. आग को काबू में करने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 

ऑयल इंडिया का कहना है कि वो स्थित से निपटने के लिए हर ज़रूरी कदम उठा रही है.

 डिब्रू-साईखोवा राष्ट्रीय उद्यान के पास मौजूद ऑयल इंडिया के इस कुएं में धमाका हुआ जिसके बाद गैस लीक होने लगी. रिसाव और आग लगने के बाद जिला प्रशासन इलाके के आस पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रही हैं.

ऑयल इंडिया का ये कुआं गुवाहाटी से 500 किलोमीटर दूर हैं. इस कुएं के 1.5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कम से कम 6,000 लोगों को निकाला गया और राहत शिविरों में रखा गया है. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने भी हर प्रभावित परिवार को 30,000 रुपये की वित्तीय राहत देने की घोषणा की है.  

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटनाअसमसर्बानंद सोनोवालधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप