लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: बदरुद्दीन अजमल के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी का निशाना, बोले- पूरे असम ने देखा गमोसा का अपमान

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2021 15:07 IST

असम में गुरुवार को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोकराझार में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां तीसरे चरण में वोटिंग हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के कोकराझार रैली में पीएम मोदी ने बदरूद्दीन अजमल के वायरल वीडियो का किया जिक्रबदरुद्दीन अजमल द्वारा गमोसा फेंकने के कथित वीडियो पर पीएम मोदी बोले- पूरे असम ने देखा गमोसा का अपमानगमोसा फेंकने की तस्वीरों को देख हर व्यक्ति बहुत आहत है, गुस्से में है, पूरे महाझूठ को मिलेगी सजा: पीएम मोदी

असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जारी मतदान के बीच गुरुवार को अन्य सीटों पर प्रचार अभियान भी जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार में रैली करते हुए कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बदरूद्दीन अजमल पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने रैली में एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे असम ने असम की पहचान गमोसा का सरेआम अपमान होते हुए देखा है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बदरुद्दीन अजमल गमोसा को पहनने से इनकार कर देते हैं और उसे सामने किसी व्यक्ति पर फेंकते हैं।

पीएम मोदी ने इसी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए गुरुवार को रैली में कहा, 'कल पूरे असम ने देखा है कि कैसे असम की पहचान, असम की बहनों के श्रम के प्रतीक, गमोसा का सरेआम अपमान किया गया। असम को प्यार करने वाला हर व्यक्ति, इन तस्वीरों को देखकर बहुत आहत है, गुस्से में है। इस अपमान की सजा कांग्रेस को तो मिलेगी ही, पूरे महाझूठ को मिलेगी।'

असम में ‘महाझूठ’ और डबल इंजन के ‘महाविकास’ के बीच मुकाबला

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि असम विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के ‘महाझूठ’ और एनडीए के ‘महाविकास’ के बीच है। 

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस एक ‘महाझूठ’ बनाकर, फिर से कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड क्षेत्र को छलने निकली है। उन्होंने कहा, ‘जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बराक, ब्रह्मपुत्र, पहाड़, मैदान सबको भड़काया जबकि राजग ने इनको विकास के सेतु से जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए एआईयूडीएफ के सामने समर्पण कर दिया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘यानि केंद्र में भी राजग की सरकार और राज्य में भी राजग की सरकार। जब दोनों की ताकत लगती है तो और तेजी से काम होते हैं।’

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीविधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर