लाइव न्यूज़ :

असम: दीमा हादसे में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, पुलिस फायरिंग में हुई थी दो युवकों की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 15:09 IST

असरम के माइबांग इलाके में आरएसएस नेता के बयान के खिलाफ स्थानीय संगठनों ने 25 जनवरी को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था।

Open in App

असम के दीमा हसाओ जिले के माइबांग इलाके में शुक्रवार (26 जनवरी) को हुई हिंसा के बाद शनिवार (27 जनवरी) को भी स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।

प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू लगा रखा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता के विवादित भाषण के बाद स्थानीय नेताओं ने 25 जनवरी को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था।

25 जनवीर को प्रदर्शनकारी जब माइबांग रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने उन पर गोली चला दी।

पुलिस की गोलीबारी से मिथुन दिब्रागेड़ा (27) और प्रबान्त हकमाओसा (17) समेत पाँच लोग घायल हो गये।

मिथुन की अस्पताल जाते हुए रास्ते में मौत हो गयी और प्रबांत की अगले दिन (26 जनवरी) सुबह अस्पताल  में मौत हो गयी।

दोनों युवकों की मौत के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो जाने की वजह से प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। 

दूसरी तरफ स्थानीय संगठनों ने दो युवकों की मौत के बाद 26 जनवरी को "काला दिवस" के रूप में मनाने का आह्वान किया था।

पुलिस ने बताया हैं की जिले में जांच के दौरान कुछ संदिग्घ समान और एक आईइडी बरामद किया गया है जिसकी जांच की जा रही है।

दीमा हसाओ में क्यों हो रहा है विवाद?

नागा नेताओं के संग समझौते के लिए तैयार किए गये एक मसौद में दीमा हसाओ जिले को नागालैंड के नागालिम जिले में विलय के प्रस्ताव से स्थानीय नेता नाराज हैं। 

एक आरएसएस नेता ने हाल ही में कहा कि जिस तरह से नागा लोगों में अब शांति हैं उससे साफ है कि नागा शांति समझौता सफल रहा है।

आरएसएस नेता ने कहा कि इस समझौते के बाद आदिवासी बहुल दीमा हसाओ ग्रेटर नागालैंड का हिस्सा होगा, इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है।

आरएसएस नेता के इस बयान के बाद दीमा हसाओ में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये। । 

टॅग्स :असमबीजेपीसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील