लाइव न्यूज़ :

असम: कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार, संतों के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 8, 2023 11:07 IST

असम में कांग्रेस पार्टी के विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को गिरफ्तार किया विधायक मोल्ला को संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैविधायक मोल्ला के प्रति संत समाज में काफी रोष था और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी

गुवाहाटी: असम में कांग्रेस पार्टी के विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में सूचना देते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक मोल्ला को संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विधायक मोल्ला ने कथिततौर पर पुजारियों, संतों और धेमाजी जिले के नामघरिया गांव के रहने वाले नामघरिया लोगों के बारे में बेहद अपमानजनक अपमानजनक की थी। जिसके कारण संत समाज में विधायक मोल्ला के प्रति काफी रोष था।

इस संबंध में असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "गिरफ्तार कांग्रेस नेता की पहचान जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला के रूप में की गई है। उन्होंने संतों के खिलाफ टिप्पणी करके सामाजिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया था। इस कारण से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी और उसी शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।"

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस विधायक मोल्ला के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आईपीसी में आरोपित धाराओं के अनुरूप दिसपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक मोल्ला ने बीते 4 नवंबर को गोलपारा जिले में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में हिंदू पुजारियों, नामघरिया लोगों और संतों को निशाना बनाते हुए बेहद भड़काऊ भाषण दिया था। जिसके बाद से समाज के एक तबके में उसके खिलाफ भारी रोष था और फिर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले में फौरन संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज किया और सामाजिक सौहार्द को कायम रखने के लिए कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :Assam Congressक्राइमकांग्रेसMLACongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप