लाइव न्यूज़ :

BJP नेता के बड़े बोल, मोदी अगर दोबारा PM नहीं बनें तो प्रलयंकारी भूकंप जैसा होगा नुकसान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2018 05:39 IST

असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने प्रधानमंत्री को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर। असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने प्रधानमंत्री को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि  अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम नहीं चुने गए तो देश का एक प्रलयंकारी भूकंप जैसा नुकसान होगा।

हाल ही में गोवाहटी में बीजेपी पदाधिकारियों की एक बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कहीं है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रताओं से एकता के साथ जुट कर काम कने की अपील की है ताकि 2019 में एक बार फिर से मोदी ही पीएम बनें। यहीं रंजीत दास ने कहा है कि यदि पीएम मोदी फिर से पीएम नहीं बनते हैं तो इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा।

 संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के फिर से पीएम ना बनने पर वही हाल होगा जैसा 8 से 10 मैग्नीट्यूड का भूकंप आता है तो आप उससे होने वाली तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तरह के भूकंप से सबकुछ तबाह हो जाता है। ऐसे में अगर मोदी फिर से पीएम नहीं बनें तो देश का नुकसान होगा और भारत की अर्थव्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को भी कुछ ऐसा ही झटका लगेगा।

 हांलाकि उन्होंने अपने इस बयान को निजी विचार माना।उन्होंने कहा कि हम में से कोई नहीं चाहता है कि  हमारी मातृभूमि में ऐसा कोई प्रलयंकारी तूफान आए। इसलिए हम सभी के लिए वक्त आ चुका है कि हम चौकन्ना रहें और ऐसी किसी भी स्थिति को ना आने दें। हम सभी को पीएम मोदी को 2019 में पीएम बनाने के लिए काम करना होगा।

उन्होंने असम में पार्टी के 27 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं में से 20 लाख को एक्टिव फोर्स बनाने की अपील की।  साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए असम की 14 लोकसभा सीटों में से 7 पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआसारामभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?