लाइव न्यूज़ :

"असम का लक्ष्य अगले दो सालों में खाद्य आत्मनिर्भरता पाना है", मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 14:57 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगले दो वर्षों में असम खाद्य आत्मनिर्भरता में बड़ा लाभ हासिल करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दैनिक जरूरतों पर खर्च किया जाने वाला पैसा राज्य के भीतर ही रहे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगले दो वर्षों में असम खाद्य आत्मनिर्भरता में बड़ा लाभ हासिल करेगासीएम सरमा ने किसानों से कहा कि वे दूसरी फसलों की खेती करें, आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक पेड़ लगाएंअसम के आधुनिक इतिहास में पहली बार सरकार किसानों से धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर रही है

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगले दो वर्षों में असम खाद्य आत्मनिर्भरता में बड़ा लाभ हासिल करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दैनिक जरूरतों पर खर्च किया जाने वाला पैसा राज्य के भीतर ही रहे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम सरमा ने शनिवार को गुवाहाटी में 8वें असम इंटरनेशनल एग्री-हॉर्टी शो का उद्घाटन करते हुए कहा, "हम मछली, फूल, भोजन लेकर राज्य में प्रवेश करने वाले और कोयला और खनिज लेकर बाहर निकलने वाले ट्रकों की प्रथा को समाप्त करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हाल के विधानसभा चुनाव अभियानों के दौरान उन्हें अन्य राज्यों में किसानों की प्रथाओं को देखने का अवसर मिला।

सीएम सरमा ने किसानों से कहा, "मैं उनसे अपील करता हूं कि वे दूसरी फसल की खेती करें और अपनी आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक पेड़ भी उगाएं। असम के आधुनिक इतिहास में पहली बार हमारी सरकार ने किसानों से धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है और  इसके लिए 1,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।"

तीन दिवसीय एग्री-हॉर्टी शो में 11 देशों और विभिन्न सरकारी और निजी संस्थाओं की भागीदारी देखी जा रही है जो विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन कर रहे हैं और कृषि-अर्थव्यवस्था पर प्रासंगिक चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री सरमा ने सूबे को दारंगिरी केला बाजार विकास परियोजना को समर्पित किया और असम बीज निगम के भवन की आधारशिला रखी। इसका लोगो और ब्रांड नाम लॉन्च किया और प्रदर्शन करने वाले किसानों को किसान पुरस्कार भी दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए पिछले ढाई साल से अथक प्रयास कर रही है।

सीएम सरमा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की पहल से राज्य भर के 62,000 किसानों से कुल 6 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद हुई। उन्होंने कहा, इससे किसानों और कृषकों के खातों में कुल 12,000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित हुई।

उन्होंने आखिर में कहा कि हालांकि राज्य में 100 करोड़ रुपये का फूल बाजार है, लेकिन राज्य में खेती किए जाने वाले फूल कुल मांग का लगभग 15 फीसदी ही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सुअर के चारे और मछली के चारे समेत अन्य चीजों के लिए राज्य के बाहर से खरीद पर भी निर्भर है।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमAgriculture DepartmentFarmersGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप