लाइव न्यूज़ :

तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, असम पुलिस ने इन 14 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2021 17:55 IST

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत में तालिबानी आतंकी और उसकी तालिबानी विचारधारा का समर्थन करने के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा  मामला असम का है जहां तालिबानी विचारधारा का समर्थन करने और तालिबानी आतंकी संगठन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में असम पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत में तालिबानी आतंकी और उसकी तालिबानी विचारधारा का समर्थन करने के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा  मामला असम का है जहां तालिबानी विचारधारा का समर्थन करने और तालिबानी आतंकी संगठन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में असम पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम में गिरफ्तार किए गए इन 14 लोगों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अफगानिस्तान  में तालिबानी आतंकी संगठन के कब्जे को सही ठहराते हुए आपत्तिजनक कंटेट शेयर किया था.

इस मामले में असम पुलिस में स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी की, "असम पुलिस ने 14 लोगों को ऐसी तालिबानी गतिविधियों के संबंध में पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया है, जिनके ऊपर राज्य का कानून लागू होता है. लोगों को सलाह है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सावधानी से पोस्ट करें, ताकि दंड के भागीदार होने से बचा जा सकें."

इस दौरान असम पुलिस में स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तालिबानी विचारधारा का समर्थन करने और इस मामले में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 14 लोगों के नामों की  लिस्ट भी पोस्ट की है. 

असम पुलिस के मुताबिक तालिबानी विचारधारा का समर्थन करने वाले इन लोगों के खिलाफ पुलिस  ने UAPA, IT एक्ट और सीआरपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत एक्शन लिया और उन्हें गिरफ्तार किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के कामरूप, धुबरी और बारपेटा से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकी दाररंग, कछार, हैलाकांडी, दक्षिण सालमारा, होजाई और गोलपारा जिले से एक-एक शख्स को तालिबान का समर्थन करने पर गिरफ्तार किया गया है.

टॅग्स :तालिबानअसमAssam Policeअफगानिस्तानसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए