लाइव न्यूज़ :

Aspirational District Programme 2023: आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी, पीएम मोदी ने स्टॉल मालिकों के साथ की बातचीत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2023 12:15 IST

Aspirational District Programme 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिला प्रोग्राम के लिए हमने बहुत ही सरल रणनीति से काम किया है। क्योंकि सर्वांगीण विकास, सर्व-स्पर्शी विकास, सर्व-हितकारी विकास ये अगर हम नहीं करते हैं तो आंकड़े भले संतोष भी दें

Open in App
ठळक मुद्देआकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी। मूलत: परिवर्तन संभव नहीं होता है। आवश्यक है कि ग्रासरूट पर परिवर्तन करते हुए हमें आगे बढ़ना है।

Aspirational District Programme 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी ब्लॉक के लिए ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी है। शुभारंभ पर भारत मंडपम में स्टॉल मालिकों के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मंडपम, जहां विश्व नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे, अब उन व्यक्तियों की मेजबानी कर रहा है जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाते हैं। मेरे लिए यह शिखर सम्मेलन G20 शिखर सम्मेलन जितना ही महत्वपूर्ण है। अभी जो लोग यहां (भारत मंडपम) आए हैं, वो देश के दूर-सुदूर गांवों की चिंता करने वाले लोग हैं।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी। आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने दिखाया कि अगर हम सुशासन की बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित करें, तो चुनौतीपूर्ण लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। हम देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। आखिरी छोर पर बैठे हुए परिवार की चिंता करने वाले लोग हैं। 

blockquote class="twitter-tweet">

VIDEO | PM Modi interacts with people at the launch of 'Sankalp Saptaah' programme in Delhi.

(Source: Third Party) pic.twitter.com/vlPRvBUVnd

— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2023

उनकी भलाई के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं और इसी महीने यहां वो लोग भी बैठे थे, जो दुनिया को दिशा देने का काम करते थे। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ब्लॉक पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। जब हर ग्राम पंचायत काम तेजी से करेगी तो ही हर ब्लॉक का विकास तेजी से होगा। जो लोग इस मिशन से जुड़े हैं, मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सरकार ही सब कर लेगी इस सोच से हमें बाहर आना है, समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। जिन-जिन ब्लॉक्स या जिलों में समाज को जोड़ने की ताकत है, मेरा अनुभव है, वहां परिणाम जल्दी मिलते हैं। यही कारण है कि आज स्वच्छता के अभियान ने अपनी जगह बना ली है और एक वातावरण बन गया है कि गंदगी नहीं करनी है।"

मोदी ने कहा, "सरकार ही सब कर लेगी इस सोच से हमें बाहर आना है, समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। जिन-जिन ब्लॉक्स या जिलों में समाज को जोड़ने की ताकत है, मेरा अनुभव है, वहां परिणाम जल्दी मिलते हैं। यही कारण है कि आज स्वच्छता के अभियान ने अपनी जगह बना ली है और एक वातावरण बन गया है कि गंदगी नहीं करनी है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है