लाइव न्यूज़ :

आसिफ खोसा बने पाकिस्तान के नये प्रधान न्यायाधीश, दे चुके हैं कई महत्वपूर्ण फैसले

By भाषा | Updated: January 18, 2019 14:58 IST

न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के 26वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

Open in App

इस्लामाबाद, 18 जनवरीः न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के 26वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। उनका शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादे तरीके से यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया जिसमें भारत समेत विदेशों के कई पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नये प्रधान न्यायाधीश को शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति खोसा ने प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभाला है। 

डॉन समाचारपत्र की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान, उच्च न्यायालयों के न्यायधीश, मंत्री, राजनयिक, असैन्य एवं सैन्य अधिकारी, वकील और भारत समेत अन्य देशों के मेहमान इस समारोह में मौजूद थे।

खबर में बताया गया कि भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रमंडल न्यायिक शिक्षा संस्थान की शासी समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मदन भीमराव लोकूर और पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रमंडल न्यायिक शिक्षा संस्थान, कनाडा की शासी समिति की संस्थापक अध्यक्ष सैंड्रा ई ऑक्सनर इस समारोह में शामिल हुई। 

तुर्की, दक्षिण अफ्रीका एवं नाइजीरिया के पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान में 1954 में जन्मे न्यायमूर्ति खोसा ने पंजाब विश्वविद्यालय और कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की। 

वह उस तीन सदस्यीय पीठ का हिस्सा रहे हैं जिसने ईशनिंदा मामले में ईसाई महिला आसिया बीबी को बरी किया था। साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्रियों यूसुफ रजा गिलानी एवं नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने वाली पीठों का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील