लाइव न्यूज़ :

Deepfake Issue: IT मंत्री अश्वनी वैष्णव ने डीपफेक पर दिया बयान, "मौजूदगा कानून में संशोधन या बनेगा नया नियम बनाएगी सरकार"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 23, 2023 14:31 IST

डीपफेक विवाद पर अब खुद सरकार की ओर से बैठक में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि सरकार नया कानून बनाएगी या फिर मौजूदा कानून में संशोधन कर नियम को लागू कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देडीपफेक विवाद पर कबीना मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा, जल्द ही इस पर रोक लगाएगी सरकारया तो नए कानून बनाया जाएगा या फिर मौजूदा कानून में संशोधन होगावहीं, पिछले दिनों सारा तेंदुलकर ने भी सरकार से अपील की थी

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने डीपफेक पर कहा कि जल्द ही इसपर रोक लगाने के लिए नया कानून सरकार लाएगी। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले से सोशल मीडिया पर बने कानून में संशोधन कर सरकार इसके लिए नियम बनाएगी या फिर नई तरह से पूरा कानून बन सकता है। उन्होंने कहा कि डीपफेक वीडियो बनाने सोशल मीडिया पर यूजर्स और उन सभी को होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्म को भी दंड की श्रेणी में रखा जाएगा।

डीपफेक एक तरह से लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। यह समाज और संस्थानों में विश्वास तोड़ सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, नैसकॉम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र के अन्य प्रोफेसरों सहित कई हितधारकों के साथ अपनी बैठक के बाद आईटी मंत्री ने कहा, ''ये समाज और उसके संस्थानों में विश्वास को कमजोर कर सकते हैं।''

अश्विणी वैष्णव ने आगे कहा कि अगले 10 दिनों अंदर केंद्र सरकार चार स्तंभों पर तत्परता के साथ कार्रवाई योग्य चीजें लाएगी। इनमें डीपफेक का पता लगाना, ऐसी सामग्री के प्रसार को रोकना, रिपोर्टिंग तंत्र को मजबूत करना और मुद्दे पर जागरूकता फैलाना शामिल है।

वहीं बीते बुधवार को सारा तेंदुलकर ने अपील की थी सरकार इसपर रोक लगाने के लिए कोई कदम उठाए और उन्होंने अपने डीपफेक अकाउंट पर भी बात रखी थी। इसमें उन्होंने कहा कि गलत तरीके से उनकी तस्वीरों और वीडियो को प्रदर्शित किया जा रहा है।

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवसोशल मीडियाइंस्टाग्रामफेसबुकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप