लाइव न्यूज़ :

आप विश्वास देकर विश्वास जीतते हैं, सब साथ चलेंगे तो हमारी सरकार फिर से बनेगी: अशोक गहलोत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2023 14:00 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि अगर वह (सचिन पायलट) पार्टी में हैं तो ऐसा (मिलकर काम) क्यों नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।गहलोत ने कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है, मैं तीन बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं।उन्होंने कहा कि आज मेरा कर्तव्य है कि मैं वह काम करूं जो आलाकमान चाहता है जो चुनाव जीतना है।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच गहलोत ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि अगर वह (सचिन पायलट) पार्टी में हैं तो ऐसा (मिलकर काम) क्यों नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है, मैं तीन बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं। आज मेरा कर्तव्य है कि मैं वह काम करूं जो आलाकमान चाहता है जो चुनाव जीतना है।"

अपनी बात को जारी रखते हुए अशोक गहलोत ने कहा, "आप विश्वास देकर विश्वास जीतते हैं। सब साथ चलेंगे तो हमारी सरकार फिर से बनेगी। अगर आप पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे तो जैसा कि सोनिया गांधी ने अधिवेशन में कहा था कि धैर्य रखने वाले को एक न एक दिन मौका जरूर मिलता है।" इससे पहले गहलोत और पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर हुई करीब चार घंटे अलग-अलग बैठक हुई।

गहलोत शाम करीब छह बजे खड़गे के आवास पर आए और उनके करीब दो घंटे बाद पायलट वहां पहुंचे। गहलोत और पायलट कांग्रेस के संगठन महासचिव के साथ मीडिया से मुखातिब हुए। लंबे समय बाद दोनों नेता एक साथ मीडिया के सामने नजर आए। 

इससे पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था, "राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी के साथ मंत्रणा की। हमने फैसला किया है कि कांग्रेस एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेगी। दोनों (गहलोत और पायलट) सहमत हैं कि कांग्रेस को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना चाहिए और राजस्थान में हम निश्चित तौर पर चुनाव जीतेंगे।"

टॅग्स :अशोक गहलोतसचिन पायलटमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार