लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने कहा, "गांधी परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का त्याग करके महानता का प्रदर्शन किया है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2022 21:41 IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद से दूरी बनाने वाले गांधी परिवार की प्रशंसा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उसके लिए बहुत बड़ा हृदय होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष पद को ठुकराकर गांधी परिवार ने बेहद शानदार मिसाल पेश की हैगांधी परिवार की प्रशंसा करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उनका हृदय बहुत विशाल है कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बहुत उत्साह में हैं

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गांधी परिवार के त्याग का जिक्र करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद ठुकराकर जिस तरह का आदर्श प्रस्तुत किया है, वो हर कांग्रेसी के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है।

पार्टी अध्यक्ष पद से दूरी बननाे वाले गांधी परिवार की प्रशंसा करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उसके लिए बहुत बड़ा हृदय होना चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे और सभी में इस चुनाव के लिए बहुत उत्साह है।

अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा, "हम सब इस अध्यक्ष पद के चुनाव का हिस्सा बनेंगे। सभी के अंदर चुनाव को लेकर उत्साह है। यह एक नई शुरूआत होगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बहुत बड़ा त्याग किया यह कह कर कि कांग्रेस के परिवार से कोई भी अध्यक्ष नहीं बनेगा, यह कहने के लिए हिम्मत चाहिए।"

मालूम हो कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होने वाला है। इस पद के लिए तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत भी शामिल थे लेकिन राजस्थान में हुई बगावत के कारण उन्हें पैर पीछे खींचना पड़ा था। माना जा रहा था कि अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान का वरदस्त प्राप्त था लेकिन चूंकि उनके खेमे के विधायकों और मंत्रियों ने सचिन पायलट के नाम पर बगावत कर दी थी।

गहलोत खेमे के विधायकों की मांग थी कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ-साथ सीएम पद भी संभालें। इसके साथ ही गहलोत कैंप के विधायक और मंत्री सचिन पायलट के बिल्कुल खिलाफ थे। इस कारण कांग्रेस आलाकमान बहुत असमंजस की स्थिति में आ गया था। इस कारण अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होना पड़ा था।

राजस्थान विवाद को सुलझाने के लिए गये कांग्रेस के दो पर्यवेक्षकों मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने कांग्रेस आलाकमान से गहलोत खेमे के विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जो कांग्रेस की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी के यहां लंबित है।

टॅग्स :अशोक गहलोतमल्लिकार्जुन खड़गेशशि थरूरसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार