लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने सिंधिया और आजाद द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ किये गये हमले पर कहा, "आलोचना के लिए ऐसी निम्नस्तरीय भाषा की उम्मीद नहीं थी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 7, 2023 12:38 IST

अशोक गहलोत ने सिंधिया और आजाद द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि वे नेता, जो दशकों तक राहुल गांधी के साथ रहे, उनकी आलोचना के लिए ऐसी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओशोक गहलोत का ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नबी आजाद पर हमला राहुल गांधी के लिए वे ऐसी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करेंगे, कांग्रेस में किसी ने कल्पना नहीं की थीराहुल पर हमला करते हुए थक चुकी भाजपा ने दोनों नेताओं को टास्क दिया है कि अब वो हमला करें

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नबी आजाद द्वारा राहुल गांधी की आलोचना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने सिंधिया और आजाद द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि वे नेता, जो दशकों तक राहुल गांधी के साथ रहे, उनकी आलोचना के लिए ऐसी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने कहा कि सिंधिया और आजाद द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी से एक बात साबित हो रही है कि भाजपा के नेता अब उन पर हमला करते-करते थक गए हैं क्योंकि इतनी कटु आलोचना का शिकार हुए राहुल गांधी अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा, "यही कारण है कि भाजपा के नेताओं ने अब कांग्रेस छोड़कर उनके यहां गये नेताओं को टास्क दिया है कि वो राहुल गांधी पर हमला करें। अफसोस होता है कि ये वही नेता हैं, जिन्होंने जीवन भर भाजपा की विचारधारा से संघर्ष करने की कसमें खाई थी, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज वही नेता भाजपा की गोद में बैठकर उसी फासीवादी विचारधारा के आधार पर भाजपा नेताओं के इशारे राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं।"

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते दिनों राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस समय देश के खिलाफ काम करने वाले गद्दार को बचाने के लिए काम कर रही है और अपनी मूल विचारधारा को छोड़ चुकी है।

इतना ही नहीं सिंधिया ने राहुल गांधी को मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा "स्पेशल ट्रीटमेंट" देने का भी आरोप लगाया और कहा कि कोर्ट से दोषी सिद्ध हुए राहुल गांधी का बचाव करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने न्यायपालिका पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

वहीं गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ते समय राहुल गांधी पर बेहद संगीन सियासी आरोप लगाये थे और कहा कि उनके कांग्रेस छोड़ने की मुख्य वजह राहुल गांधी और राजनैतिक शैली है। इस कारण उन्होंने पांच दशकों की सेवा के बाद कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया था। 

टॅग्स :अशोक गहलोतJyotiraditya Scindiaगुलाम नबी आजादकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो