लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सीएम गहलोत का सियासी हमला- आप फासिस्ट तरीके से काम करोगे, सरकार बनाओगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 12, 2019 05:49 IST

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का आरोप है कि- कांग्रेस के विधायकों को एजेंसियों के मदद से डराने धमकाने का काम किया जा रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना के विधायक ही सुरक्षित नहीं है. जनता को सब दिख रहा है: गहलोतविधानसभा की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर 2019 को हुए चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिलीं थीं.

इस वक्त राजस्थान, महाराष्ट्र की राजनीतिक महाभारत केंद्र बना हुआ है. हॉर्स ट्रेडिंग के खतरे के चलते कांग्रेस के विधायकों ने राजस्थान में डेरा डाला. इस सारे राजनीतिक घटनाक्रम पर सीएम अशोक गहलोत ने सियासी हमला करते हुए कहा कि- मणिपुर, गोवा में बहुमत कांग्रेस का, सरकार बनी बीजेपी की, कर्नाटक में क्या हुआ सबको मालूम है, तो आप फासिस्ट तरीके से काम करोगे, सरकार बनाओगे, राष्ट्रवाद के नाम पर, कभी-कभी विजय हो जाओगे वो अलग बात है लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा में जो परिणाम सामने आया उससे स्पष्ट है, अब जनता समझ गई है.

उन्होंने कहा- महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना के विधायक ही सुरक्षित नहीं है. जनता को सब दिख रहा है! उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का आरोप है कि- कांग्रेस के विधायकों को एजेंसियों के मदद से डराने धमकाने का काम किया जा रहा था.

इससे पहले, जयपुर में रविवार को हुई महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस ने विधायक दल का नेता चुनने का फैसला कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया था. इसमें प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें यह तय किया गया कि कांग्रेस का एनसीपी के साथ गठबंधन जारी रहेगा.

महाराष्ट्र के विधायकों को यहां एक रिसोर्ट में ठहराया गया, जहां कांग्रेस के बड़े नेता लगातार उनके संपर्क में रहे. जहां रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पीसीसी चीफ बाला साहेब थोराठ, राजस्थान में कांग्रेस के नेता उप मुख्य सचेतक महेश जोशी, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, मंत्री रघु शर्मा, कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया सहित अनेक नेता पहुंचे, वहीं सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे आदि नेता लगातार इनके संपर्क में रहे.

हालांकि, सतर्कतावश महाराष्ट्र के विधायक राजस्थान में हैं, लेकिन सियासी जोड़तोड़ की आशंकाएं कमजोर हो गई हैं, क्योंकि ऐसी सियासी जोड़तोड़ के कारण बीजेपी की देशभर में लगातार इमेज खराब हो रही है, इसलिए अब नेतृत्व इसे रोक रहा है.

उल्लेखनीय है कि विधानसभा की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर 2019 को हुए चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिलीं थीं. बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है. भाजपा की सहयोगी शिवसेना को 56 सीटें मिली थीं, लिहाजा बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के पास बहुमत तो था, लेकिन सीएम के मुद्दे पर दोनों दल अलग हो गए.   

टॅग्स :अशोक गहलोतमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील