लाइव न्यूज़ :

तीस्ता मामले में अहमद पटेल का नाम आने से अशोक गहलोत भड़के, बोले- भाजपा बदले की राजनीति कर रही है

By शिवेंद्र राय | Updated: July 17, 2022 18:21 IST

गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल द्वारा अहमदाबाद सेशन कोर्ट में दाखिल हलफनामे में अहमद पटेल का नाम आने के बाद से ही कांग्रेस नेता गुस्से में हैं। एक तरफ जहां भाजपा इस मामले में सीधे सोनिया गांधी को घेरने की कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतीस्ता केस में अहमद पटेल का नाम आने से भड़के अशोक गहलोतभाजपा पर लगाया राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करने का आरोपट्वीट कर गहलोत ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली: गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल ने अदालत में दाखिल एक हलफनामे में कहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 में गुजरात दंगों के बाद राज्य सरकार गिराने की साजिश रचने के लिए दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल से 30 लाख रुपये मिले थे। विशेष जांच दल के हलफनामे के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है और कांग्रेस नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस मामले में अहमद पटेल का नाम लिए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी नाराजगी जताई है।

अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा है, "गुजरात पुलिस की SIT द्वारा श्रीमती तीस्ता सीतलवाड़ के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय एवं राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक है। पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा श्री अहमद पटेल पर आरोप लगाए गए थे।"

अशोक गहलोत ने आगे कहा, "आज श्री अहमद पटेल अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच में नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बदले की राजनीति भाजपा-RSS के चरित्र का प्रमाण है। कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा दिखा रही है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा लगाए गए छिछले आरोपों पर पूर्व उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी जैसे व्यक्तित्व पर सवाल उठाना भी BJP का असली चेहरा दिखाता है।"

क्या है मामला

दरअसल मामला ये है कि गुजरात दंगों में तीस्ता की भूमिका की जांच कर रही SIT ने अहमदाबाद सेशन कोर्ट में दाखिल हलफनामे में यह दावा किया है 2002 के गुजरात दंगो के बाद तीस्ता ने तत्कालीन राज्य सरकार गिराने की साजिश रची थी। गुजरात पुलिस ने यो भी दावा किया है कि इसके लिए तीस्ती को अहमद पटेल से 30 लाख रूपये मिले थे। अहमद पटेल सोनिया गांधी के काफी करीबी थे और उनके सचिव रहे इसलिए भाजपा ने इस मामले में सीधे सोनिया गांधी की संलिप्तता की बात भी कही है। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात दंगों के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष के कारण नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश की।

टॅग्स :अशोक गहलोतगुजरातगोधरा कांडसोनिया गाँधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो