लाइव न्यूज़ :

निर्भया की मां बोलीं, राजनीति में उतरने का इरादा नहीं, मैंने कांग्रेस में किसी से बात नहीं की

By भाषा | Updated: January 17, 2020 20:49 IST

आजाद ने एक पत्रकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ऐ मां तुझे सलाम। आशा देवी जी आपका स्वागत है।’’ जिस ट्वीट को उन्होंने रिट्वीट किया था कि उसमें सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया था कि आशा देवी नयी दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। मैं केवल अपनी बेटी के लिए न्याय और दोषियों को फांसी देना चाहता हूं।

दिल्लीकांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की एक टिप्पणी से शुक्रवार को निर्भया की मां आशा देवी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें आरंभ हो गईं जिन्हें खुद आशा ने खारिज कर दिया।

आजाद ने एक पत्रकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ऐ मां तुझे सलाम। आशा देवी जी आपका स्वागत है।’’ जिस ट्वीट को उन्होंने रिट्वीट किया था कि उसमें सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया था कि आशा देवी नयी दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

2012 की दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी ने उन खबरों के आधार पर कहा कि कांग्रेस उन्हें दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट पर मैदान में उतार सकती है। मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। मैं केवल अपनी बेटी के लिए न्याय और दोषियों को फांसी देना चाहता हूं।

इससे जुड़ी चर्चा शुरू होने के बाद आशा देवी ने कहा, ‘‘मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई। पता नहीं कहां से ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिलने पर क्या वह तैयार होंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।’’ दूसरी तरफ, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि नयी दिल्ली सीट पर उम्मीदवार को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील