लाइव न्यूज़ :

रेप मामले में आसाराम के खिलाफ फैसला आने से पहले समर्थक माला लेकर पहुंचा जेल, हुआ गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 25, 2018 11:35 IST

जोधपुर की स्थानीय अदालत आज नाबालिग लड़की से बलात्कार मामले में आसाराम बापू के खिलाफ फैसला सुनाने वाली है।

Open in App

जोधपुर , 25 अप्रैल ( भाषा ) कथावाचक आसाराम पर बलात्कार के मामले में आज निचली अदालत फैसला सुनाने वाली है जिसके मद्देनजर जेल परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लगाई गई है इसबीच जेल के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे उनके एक समर्थक को हिरासत में लिया गया है। 

आसाराम का एक समर्थक जेल के निकट पहुंचा और उसने उनके पोस्टर पर माला डालने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 

यह पोस्टर जेल की चारदीवारी के बाहर एक कोरिडोर की दीवार पर लगा हुआ था जहां कैदियों के परिवार के सदस्य इंतजार करते हैं। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद समर्थक वहां तक पहुंचने में सफल रहा। 

आसाराम सेन्ट्रल जेल में बंद हैं और उसे ओर जाने वाली दोनों सड़कों को सील कर दिया गया है केवल मीडिया कर्मियों को जेल के बाहर तक जाने की अनुमति है। 

कानून और व्यवस्था को खतरे की आशंका के कारण केन्द्र ने राजस्थान , गुजरात और हरियाणा सरकारों से सुरक्षा कड़ी करने और अतिरिक्त बलों को तैनात करने को कहा है। तीनों राज्यों में 77 वर्षीय आसाराम के भारी संख्या में समर्थक हैं और अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें कम से कम 10 साल जेल की सजा सुनायी जाएगी। 

राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार निचली अदालत आज जोधपुर सेन्ट्रल जेल परिसर में अपना फैसला सुनाएगी जहां पर आसाराम पिछले चार साल से बंद हैं। 

आसाराम पर उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर की एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का आरोप है जो मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के उनके आश्रम में पढ़ाई कर रही थी। आसाराम ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया है।

पीड़िता के शाहजहांपुर स्थित आवास के बाहर भी सुरक्षा कड़ी की गई है।

टॅग्स :आसारामकोर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला