लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- "पीएम का 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' खाली बयानबाजी है, भाजपा मुस्लिम पहचान को खत्म करना चाहती है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2022 20:17 IST

हैदराबाद से एआईएमआईएम के इकलौते लोकसभा सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और संघ पर हमला करते हुे कहा कि उनसे भारत के संघीय एकता को बहुत बड़ा खतरा है। वो मुस्लिमों की पहचान को खत्म करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों के हलाल मांस, टोपी और दाढ़ी से खतरा हैभाजपा का असली एजेंडा भारत की विविधता और मुस्लिम पहचान को खत्म करना हैपीएम मोदी का कहा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' खाली बयानबाजी है

दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्रामक हमला करते हुए उनके द्वारा किये गये 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के वादे को कोरी बयानबाजी बताया है। हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैसी ने कहा कि भाजपा और संघ के शासन में भारत के संघीय एकता को बहुत बड़ा खतरा है।

असदुदीन ओवैसी ने बेहद कड़े शब्दों में पीएम मोदी और भाजपा को घेरते हुए कहा, "उन्हें लगता मुसलमानों के हलाल मांस, टोपी, दाढ़ी और खाने की आदतों से खतरा है। बीजेपी असल में मुस्लिम पहचान के खिलाफ है। पीएम के शब्द 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' खाली बयानबाजी है। भाजपा का असली एजेंडा भारत की विविधता और मुस्लिम पहचान को खत्म करना है।"

इससे पहले ही ओवैसी ने बिलकिस बानो रेप मामले में रिहा किये गये अभियुक्तों पर सवाल उठाते हुए भाजपा शासित गुजरात को घेरते हुए आरोप लगाया था कि गुजरात सरकार ने चुनाव को देखते हुए वोटों की गोलबंदी के लिए दोषियों को रिहा किया और फिर उन्हें मालाःपूल पहनाकर बताया गया कि मुसलमानों के खिलाफ जुल्म करने वाले का इस्तेकबाल इस तरह से किया जाता है।

वहीं राजधानी दिल्ली में अल्पसंख्यों द्वारा अंजाम दिये गये मनीष हत्याकांड को लेकर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के अल्पसंख्यक विरोधी बयान पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और संघ पर हमला करते हुए कहा था कि वतन की गंगा-जमुनी तहजीब अब महज कागजों तक ही महदूद रह गई है।

उस वक्त भी ओवैसी ने सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि जब देश की राजधानी दिल्ली में खुलेआम मुसलमानों को धमकाया जा रहा है तो देश के अन्य हिस्सों में मुसलमानों की खराब स्थिति को अपनेआप समझा जा सकता है। भाजपा और संघ की मुसलमानों से पुरानी जंग है, जो अक्सर प्रवेश शर्मा जैसों के बयान में दिखाई देता रहता है।

प्रवेश वर्मा के बयान पर गहरी आपत्ति दर्ज कराते हुए ओवैसी ने कहा कि भाजपा का सबसे विवादित चेहरा हैं प्रवेश वर्मा, मुलमानों को खुलेआम धमकी देना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए न भाजपा उनके खिलाफ एक्शन ले रही है और न ही दिल्ली पुलिस।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमBJPनरेंद्र मोदीआरएसएसSangh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव