लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली आवास पर तोड़फोड़, पुलिस की जांच जारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 14, 2023 14:23 IST

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार को कथिततौर से तोड़फोड़ किये जाने की सूचना मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन औवेसी के दिल्ली स्थित आवास पर कथिततौर से हुई तोड़फोड़ की घटनासांसद ओवैसी के सरकारी बंगले के दरवाजे के शीशे टूटे पाए गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही हैपुलिस ने कहा कि दरवाजेस के शीशे तो टूटे हैं लेकिन टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर नहीं मिला है

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार को कथिततौर से तोड़फोड़ किये जाने की सूचना मिल रही है। जानकरी के अनुसार सांसद ओवैसी के सरकारी अवास पर दरवाजे के दो शीशे टूटे हुए पाए गए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में वो जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

घटना की जांच के लिए सांसद ओवैसी के आवास पर पहुंचे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आवास के मुख्य दरवाजेस के शीशे टूटे हैं लेकिन टूटे शीशे के आसपास न कोई पत्थर मिला और न ही ऐसी कोई अन्य चीज, जिसके आधार पर सीधे तौर पर तोड़फोड़ की बात कही जा सके।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "सांसद आवास पर तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद इलाके में पुलिस सक्रिय है और लगातार मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और लोगों से पूछताछ भी चल रही है।

मालूम हो कि इससे पहले भी फरवरी में एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था। ओवैसी ने किया था कि साल 2014 के बाद से उनके आवास पर हमले की यह चौथी घटना है।

इस साल में यह दूसरी बार है, जब दिल्ली में औवेसी के आधिकारिक आवास पर कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई है। बीते 19 फरवरी को भी उपद्रवियों ने उनके आवास के प्रवेश द्वार पर लगे उनके नाम पट्टिका पर पथराव करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई कैे इनपुट के साथ)

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीदिल्लीएआईएमआईएमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए