लाइव न्यूज़ :

"मोदी की एक ही गारंटी है, मुसलामानों से नफरत की गारंटी": पीएम पर हमलावर हुए ओवैसी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2024 12:42 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हुए।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हुए।ओवैसी ने कहा कि मोदी की एक ही गारंटी है, मुसलामानों से नफरत की गारंटी।उन्होंने कहा कि वह 2002 से ऐसा कर रहे हैं।

किशनगंज (बिहार): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हुए। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मोदी की एक ही गारंटी है, मुसलामानों से नफरत की गारंटी। वह 2002 से ऐसा कर रहे हैं। देश में 17 करोड़ मुस्लिम हैं, यह सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है।"

ओवैसी ने आगे कहा, "वह देश के 140 करोड़ लोगों के पीएम हैं...उन्हें (मुसलमानों को) इस तरह चोट पहुंचा रहे हैं, उनसे इस तरह नफरत कर रहे हैं! अगर कल को देश में दंगा भड़का तो इसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी होंगे।" इससे पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कहा था कि वह राजस्थान में मोदी के भाषण की 'पोस्टमार्टम' जांच कराना चाहेंगे। 

ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने बांसवाड़ा रैली में 'झूठ बोला' जैसा कि वह हमेशा करते आए हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री कि टिप्पणियां 'विभाजनकारी' थीं। उन्होंने कहा, "मोदी के तर्क के अनुसार, दक्षिणी राज्य संसद में कम सांसद होने को लेकर आंदोलन शुरू कर सकते हैं, क्योंकि वहां जनसंख्या वृद्धि दर कम है। लेकिन ये राज्य उत्तर की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अधिक योगदान देते हैं।"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?