लाइव न्यूज़ :

UP Election Result 2022: AIMIM को वोट देने वालों को ओवैसी का शुक्रिया, कहा- हम फिर से करेंगे कड़ी मेहनत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 19:23 IST

इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन प्रमुख असुदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि वो यूपी की जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं, सदस्यों और जनता को भी धन्यवाद कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक दल नाकामी छुपाने के लिए EVM की चीख पुकार कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं 2019 से कहता आ रहा हूं कि EVM की गलती नहीं है बल्कि लोगों के दिमाग में चिप डाल दी गई है यह उसकी गलती है।

लखनऊ: असुदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के ज्यादातर उम्मीदवार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पांच हजार मतों के आंकड़े को पार नहीं कर पाए हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश की जनता ने पार्टी को बुरी तरह नकार दिया है। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनई के अनुसार, ओवैसी का कहना है कि यूपी की जनता ने भाजपा को सत्ता देने का फैसला कर लिया है। मैं जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। मैं AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं, सदस्यों और जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें वोट दिया। हमारे प्रयास काफी थे, लेकिन परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं आए। हम फिर से कड़ी मेहनत करेंगे। 

वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि राजनीतिक दल नाकामी छुपाने के लिए EVM की चीख पुकार कर रहे हैं। मैं 2019 से कहता आ रहा हूं कि EVM की गलती नहीं है बल्कि लोगों के दिमाग में चिप डाल दी गई है यह उसकी गलती है। कामयाबी हुई है लेकिन यह 80-20 की कामयाबी है। बता दें कि एआईएमआईएम को इस बार अभी तक सामने आए रुझान के अनुसार आधे फीसदी से भी कम वोट मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनमें से 37 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप