लाइव न्यूज़ :

'ताजमहल नहीं बनता तो पेट्रोल 40 रुपये में मिलता, महंगाई-बेरोजगारी के लिए मुगल जिम्मेदार', ओवैसी का मोदी सरकार पर तंज

By विनीत कुमार | Updated: July 5, 2022 11:18 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज भारत में बेरोजगारी और महंगाई के लिए मुगल जिम्मेदार हैं। ओवैसी ने साथ ही कहा कि अगर ताजमहल नहीं बनता तो पेट्रोल आज भारत में 40 रुपये लीटर मिलता।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ताधारी पार्टी आज देश में सभी समस्याओं के लिए मुगलों और मुस्लिमों को जिम्मदार ठहरा रही है: ओवैसीभारत के मुसलमानों का मुगलों या पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है, भारत हमारा देश है: ओवैसीताजमहल अगर आज नहीं बनता तो पेट्रोल 40 रुपये लीटर मिलता: ओवैसी

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा है कि देश में महंगाई, बेरोजगारी के लिए मोदी नहीं बल्कि मुगल जिम्मेदार हैं।

ओवैसी ने एक जनसभा में कहा कि सत्ताधारी पार्टी आज देश में सभी समस्याओं के लिए मुगलों और मुस्लिमों को जिम्मदार ठहरा रही है। उन्होंने कहा, 'देश में युवा बेरोजगार हैं, महंगाई बढ़ रही है, डीजल 102 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वास्तव में इस सब के लिए जिम्मेदार औरंगजेब है (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी नहीं। बेरोजगारी के लिए सम्राट अकबर जिम्मेदार है। पेट्रोल 104 प्रति लीटर बिक रहा है, 115 रुपये, जिसने ताजमहल बनवाया वह जिम्मेदार है।'

ओवैसी ने आगे कहा, 'अगर उसने ताजमहल नहीं बनवाया होता, तो आज पेट्रोल 40 रुपए में बिकता। प्रधानमंत्री जी, मैं स्वीकार करता हूं कि उसने (शाहजहां) ताजमहल और लाल किला बनवाकर गलती की थी। उसे उस पैसे को बचाकर सौंप देना चाहिए था ताकि 2014 में यह मोदी जी को सौंप दिया जाए। हर मुद्दे पर वे कहते हैं कि मुसलमान जिम्मेदार हैं, मुगल जिम्मेदार हैं।'

ओवैसी ने कहा, 'क्या केवल मुगलों ने भारत पर शासन किया था? अशोक ने नहीं किया? चंद्रगुप्त मौर्य ने नहीं किया? लेकिन बीजेपी सिर्फ मुगलों को देख सकती है। वे एक आंख में मुगल देखते हैं, दूसरी में पाकिस्तान देखते हैं।'

ओवैसी ने आगे कहा कि भारत के मुसलमानों का मुगलों या पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमने जिन्ना के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे। इस देश के 20 करोड़ मुसलमान इस बात के गवाह हैं कि उनके पूर्वजों ने जिन्ना के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और भारत में ही रहे।'

ओवैसी ने कहा, 'भारत हमारा देश है। हम भारत नहीं छोड़ेंगे। आप चाहे कितने भी नारे लगा लें, हमें जाने के लिए कहें। हम यहीं रहेंगे और इसी मिट्टी में दफन होंगे।'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीताज महलMughals
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप