लाइव न्यूज़ :

AIMIM चीफ ओवैसी ने दिया विवादित बयान, कहा- हिन्दू महिलाएं गर्भपात, आत्महत्या, दहेज हत्या की होती हैं ज्यादा शिकार

By भाषा | Updated: September 24, 2018 19:40 IST

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक अखबार के लेख ‘‘तीन तलाक को गैरकानूनी बनाने से महिलाओं को लाभ नहीं होगा’’, की टिप्पणियों को ट्वीट किया।

Open in App

हैदराबाद, 24 सितम्बर: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि गर्भपात मुख्यत: हिंदु समुदाय में होता है। उनके इस बयान को भाजपा ने ‘‘आदिम एवं महिला विरोधी’’ करार दिया।

हैदराबाद के सांसद ने 2001 की जनगणना को उद्धृत करते हुए दावा किया कि ‘‘काफी संख्या’’ में आत्महत्या करने वाली विवाहिता या दहेज के लिए हत्या का शिकार बनने वाली महिलाएं हिंदू होती हैं।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘2001 की जनगणना के मुताबिक गर्भपात मुख्यत: हिंदुओं में होता है, आत्महत्या करने वाली ज्यादातर विवाहित महिलाएं हिंदू हैं, भारत में परित्यक्त महिलाओं और निराश्रित महिलाओं की ज्यादा संख्या हिंदुओं में है।’’ 

ओवैसी ने एक अखबार के लेख ‘‘तीन तलाक को गैरकानूनी बनाने से महिलाओं को लाभ नहीं होगा’’, की टिप्पणियों को ट्वीट किया।

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलमीन के नेता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा, ‘‘ओवैसी की मानसिकता का भंडाफोड़ हो गया है और उनके ये बयान पुरातन और महिला विरोधी हैं।’’ 

राव ने पीटीआई से कहा, ‘‘लगता है कि वह कट्टरवादी मानसिकता से अंधे हो गए हैं और 84 फीसदी आबादी की तुलना 15 फीसदी से कम आबादी से करना निराधार है।’’ 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीतीन तलाक़गर्भपात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?