लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने Z कैटेगरी की सुरक्षा को ठुकराया, बोले- मुझे मौत से डर नहीं लगता, शूटर्स पर लगे UAPA

By विनीत कुमार | Updated: February 4, 2022 18:27 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने खुद पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि इस मामले में न्याय हो।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने खुद पर हमले के बाद मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा को ठुकरा दिया है।ओवैसी ने कहा- मुझे जेड कैटेगरी की सुरक्षा नहीं चाहिए, न्याय चाहता हूं।ओवैसी ने पकड़े गए आरोपियों पर यूएपीए भी लगाने की मांग की, लोकसभा में अपने ऊपर हमले पर दिया बयान।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने खुद पर हमले के बाद मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा को ठुकरा दिया है। ओवैसी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि मौत सबकी आती है लेकिन वे गोली चलाने वालो से डरकर खामोश नहीं बैठने वाले हैं। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से कहा कि उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा नहीं चाहिए और वे इसे खारिज करते हैं।

ओवैसी ने कहा, 'मैं दुआ करता हूं कि यूपी में पूरी पोलिंग होगी। उत्तर प्रदेश की जनता गोली चलाने वालों को जवाब बैलेट से देगी, नफरत का जवाब मोहब्बत से देगी और कमजोरों को दबाने वालों को जवाब हिस्सेदारी से देगी। मेरी आपसे गुजारिश है कि मुझे जेड कैटेगरी नहीं चाहिए। आप इंसाफ करिए सर, उस पर यूएपीए लगाईए।'

ओवैसी की कार पर कथित गोलीबारी के मामले में गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को लोकसभा में बयान भी देंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

एक दिन पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी की कार पर गोलियां चलाए जाने की घटना हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से ओवैसी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया गया।

बता दें कि ओवैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद गुरुवार शाम को दिल्ली लौट रहे थे। इस घटना में शामिल दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पिस्तौल भी बरामद हुआ है। ओवैसी की कार दिल्ली लौटते समय जब राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के करीब थी, तभी शाम करीब छह बजे उन पर फायरिंग हुई। पकड़े गए एक आरोपी का नाम सचिन है और वह नोएडा का रहने वाला है। वहीं, दूसरे आरोपी का नाम शुभम है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीलोकसभा संसद बिलउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUAPA
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?