लाइव न्यूज़ :

सीएए पर सामने आई असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया, कहा- सरकार को इस कानून को धर्म तटस्थ बनाना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 2, 2022 11:08 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह पहले से ही हो रहा है कि आप पहले लंबी अवधि का वीजा देते हैं और फिर उन्हें (अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय को) नागरिकता मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सीएए को एनपीआर और एनआरसी से जोड़ना होगा।ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा शासित केंद्र को अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून बनाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने सीएए 2019 के संबंध में कई याचिकाओं की सुनवाई की अगली तारीख 6 दिसंबर तय की है। ओवैसी कई याचिकाकर्ताओं में से हैं, जिन्होंने कानून की वैधता को चुनौती दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह पहले से ही हो रहा है कि आप पहले लंबी अवधि का वीजा देते हैं और फिर उन्हें (अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय को) नागरिकता मिलती है। आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए। सीएए को एनपीआर और एनआरसी से जोड़ना होगा। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।"

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में एक अधिसूचना के बाद आया है जिसमें गुजरात के दो और जिला कलेक्टरों को नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 के तहत अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाइयों के छह अल्पसंख्यक समुदायों को नागरिकता प्रमाण पत्र देने का अधिकार दिया गया था।

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी के गठन पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नाकामियों और गलत फैसलों को छिपाने के लिए चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी बनाई है।" समान नागरिक संहिता पर एक पैनल बनाने के गुजरात सरकार के कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है।

गृह मंत्रालय ने पहले भी देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के जिला कलेक्टरों को ऐसी शक्तियां सौंपी थीं। कथित तौर पर इसी तरह के आदेश 2016, 2018 और 2021 में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पारित किए गए थे, जिससे कलेक्टरों को उपरोक्त छह अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति मिली, जिन्होंने वैध पहचान दस्तावेजों के साथ भारत में प्रवेश किया था। 

हालांकि, सीएए से संबंधित नई अधिसूचना के बावजूद मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक राजनीतिक विवाद छिड़ गया, जब कई भाजपा नेताओं ने दावा किया कि केंद्र ने कानून लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बंगाल विधानसभा में विपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "गुजरात पहला राज्य है। इसे पश्चिम बंगाल में भी लागू किया जाएगा। यह हमारे मटुआ समुदाय की पुरानी मांग है। केंद्र ने पहले कहा था कि सीएए के लिए नियम बनाए जा रहे हैं।"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीCAAएआईएमआईएमगुजरातगृह मंत्रालयअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया