लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी को श्रद्धांजलि ना देने पर हुई पिटाई, ओवैसी के पार्षद ने BJP को ललकारा- दम है तो एक-एक आओ

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2018 14:13 IST

गौरतलब है कि बीजेपी पार्षदों ने शुक्रवार को नगर निगम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के प्रस्ताव का विरोध करने पर मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलिमीन (एमआईएम) के एक पार्षद के साथ मारपीट की।

Open in App

लखनऊ, 18 अगस्त: औरंगाबाद नगर निगम में एआईएमआईएम के एक पार्षद सैयद मतीन ने पिटाई के बाद बीजेपी पर हमला बोला है। मतीन ने कहा कि वह (वाजपेयी को) श्रद्धांजलि दिए जाने के कदम का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे। लेकिन करीब एक दर्जन बीजेपी पार्षदों ने उन पर हमला किया। उन्होंने कहा 'हमने एक डेमोक्रेसी अंदाज में कहा कि हमारा विरोध दर्ज कर लिया जाए। लेकिन तभी अचानक बीजेपी के लोग गुंडागर्दी पर उतर आए।आज जो भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजू वैद्य, राठौड़ और अन्य लोगों ने जो मुझ पर हमला किया है तो दम था तो एक-एक करके आते सबने मिलकर एक अकेले पर 10-10 आए। हम कानूनी कार्यवाही करेंगे।''

गौरतलब है कि बीजेपी पार्षदों ने शुक्रवार को नगर निगम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के प्रस्ताव का विरोध करने पर मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलिमीन (एमआईएम) के एक पार्षद के साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना नगर निगम की आम बैठक में हुई। निकाय की बैठक शुरू होने पर बीजेपी पार्षद राजू वैद्य ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव पेश किया। एमआईएम पार्षद सैयद मतीन ने इसका विरोध किया। इससे बीजेपी के सदस्य नाराज हो गए और उन्होंने सदन में ही मतीन के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने पार्षद सैयद मतीन के साथ एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष जावेद कुरेशी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जावेद पर उनके काम दखल डालने और सरकारी काम को बाधित करने का आरोप दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एमआईएम पार्षद सैयद मतीन की पिटाई करने वाले बीजेपी पार्षद प्रमोद राठौड़, विजय औताड़े और राज वानखेड़े के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 

बीजेपी पार्षदों द्वारा मतीन पर कथित रूप से हमला और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तथा कुछ टीवी चैनलों ने इसका प्रसारण भी किया। वीडियो में दिख रहा था कि निगम के सुरक्षा अधिकारी मतीन को बचाकर सदन से बाहर ले जा रहे हैं। उन्हें बाद में पास के एक अस्पताल ले जाया गया। बीजेपी के एक पार्षद ने कहा कि एमआईएम सदस्य हंगामा करते रहे हैं और वह सदन में राष्ट्रीय गीत गाए जाने का भी विरोध कर चुके हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ देर बाद ही एमआईएम के कथित समर्थकों ने एक स्थानीय बीजेपी पदाधिकारी की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और ड्राइवर के साथ मारपीट की। बीजेपी पार्षद प्रमोद राठौड़ ने मांग की कि वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने का विरोध करने के 'राष्ट्रविरोधी' कदम के लिए मतीन को नगर निकाय से निष्कासित कर दिया जाए।

जिसके बाद औरंगाबाद नगर निगम के उप महापौर विजय साईंनाथ औताड़े ने सिटी चौक थाने में मतीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कहा है कि मतीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए