लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के बुर्का बैन की मांग पर ओवैसी ने दिया जवाब, घूंघट हटाने के बारे में क्यों नहीं सोचते?

By स्वाति सिंह | Updated: May 1, 2019 14:57 IST

श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों के बाद वहां की सरकार ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद शिवसेना ने वहां का हवाला देते हुए अपने देश में भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा 'पहले उन्हें (शिवसेना) सुप्रीम कोर्ट का फैसला पढ़ना चाहिए। 'सामना' में जो लिखा गया है वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है

श्रीलंका हमले का जिक्र करते हुए शिवसेना ने भारत में बुर्का बैन किए जाने की मांग उठाई है। शिवसेना के इस बयान के बाद कई राजनेताओं ने इसका समर्थन भी किया। इस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शिवसेना पर हमला किया है।ओवैसी  ने कहा कि यह हमारे संविधान में फंडामेंटल राइट है। बाकी आप यह हिंदुत्व सब पर नहीं लागू कर सकते हैं। कल को बोलेंगे कि आपके चेहरे पर दाढ़ी ठीक नहीं है, टोपी मत पहनिए। 

ओवैसी ने कहा 'पहले उन्हें (शिवसेना) सुप्रीम कोर्ट का फैसला पढ़ना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि ये हमारा मौलिक अधिकार है। सामना में जो लिखा गया है वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। 

इसके साथ ही ओवैसी ने घूंघट का जिक्र करते हुए कहा 'वह घूंघट हटाने के बारे में क्यों नहीं सोचते और अगर यह मामला सुरक्षा को लेकर मामला है तो साध्वी प्रज्ञा और अन्य लोगों ने हमला करने के लिए क्या पहना था।

श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों के बाद वहां की सरकार ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद शिवसेना ने वहां का हवाला देते हुए अपने देश में भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। शिवसेना ने अपने मुखपत्रों 'सामना' में संपादकीय में कहा, 'इस प्रतिबंध की अनुशंसा आपातकालीन उपाय के तौर पर की गई है जिससे कि सुरक्षा बलों को किसी को पहचानने में परेशानी ना हो। नकाब या बुर्का पहने हुए लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो