लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलने वाले मुस्लिम नेताओं पर भड़के ओवैसी, कहा- ये 'कुलीन' तबका है इन्हें जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: September 22, 2022 14:29 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल करते हुए कहा, अगर ये लोग कुछ करेंगे तो वह सच है? लेकिन जब हम अपने मूलभूत अधिकारों के लिए राजनीतिक रूप से लड़ते हैं तो हम बुरे हो जाते हैं? 

Open in App
ठळक मुद्देRSS प्रमुख ने अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य मौलवी उमर अहमद इलियासी से मुलाकात कीपिछले महीने पांच मुस्लिम नेताओं से मिले थे संघ प्रमुख मोहन भागवत ओवैसी ने कहा, इन लोगों का जमीनी वास्तविकता से कोई ताल्लुक नहीं है

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मिलने वाले मुस्लिम नेताओं पर भड़क गए हैं। उन्होंने मस्लिम नेताओं को मुस्लिम वर्ग का 'कुलीन' तबका बताया है और कहा है कि इन्हें जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है।

हैदराबाद से सांसद ओवैसी पिछले महीने पांच मुस्लिम नेताओं और भागवत के बीच हुई एक बैठक को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इन पांचों में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी के अलावा व्यवसायी सईद शेरवानी शामिल थे।

ओवैसी ने कहा, "ये लोग गए और उनसे (भागवत) मिले। क्या बात करके आए आप? पूरी दुनिया आरएसएस की विचारधारा को जानती है, और आप जाकर उनसे मिलते हैं। मुस्लिम समुदाय में ये लोग कुलीन वर्ग से हैं।" यहां उन्होंने सवाल करते हुए कहा, अगर ये लोग कुछ करेंगे तो वह सच है? लेकिन जब हम अपने मूलभूत अधिकारों के लिए राजनीतिक रूप से लड़ते हैं तो हम बुरे हो जाते हैं? 

उन्होंने कहा, "यह जो अभिजात वर्ग है, जो सोचता है कि यह बहुत जानकार है। इनका जमीनी वास्तविकता से कोई ताल्लुक नहीं है, धरातल पर क्या हो रहा है वे नहीं जानते। वे आराम से रह रहे हैं और वे आरएसएस प्रमुख से मिलते हैं। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, मैं इस पर सवाल नहीं करता, लेकिन इसी तरह उनका भी हमसे कोई सवाल करने का अधिकार नहीं है।"

 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुस्लिम नेताओं से मिल रहे हैं। गुरुवार को ही उन्होंने अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य मौलवी उमर अहमद इलियासी से दिल्ली के मध्य में एक मस्जिद में मुलाकात की। इसे "बंद दरवाजे की बैठक" के रूप में वर्णित किया जो एक घंटे से अधिक समय तक चली।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमहैदराबादआरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष