लाइव न्यूज़ :

'मत भूलें, संविधान की ली है शपथ', महाराष्ट्र के गवर्नर और CM उद्धव ठाकरे की जंग में असदुद्दीन ओवैसी ने मारी एंट्री

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2020 12:53 IST

AIMIM चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मुख्यमंत्री से इस तरह के कदम की अपेक्षा करना अप्रासंगिक है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देGov कोश्यारी और CM ठाकरे के बीच चल रहे जंग के बीच अब असदुद्दीन ओवैसी ने एंट्री मारी है। ओवैसी ने राज्यपाल के कदम की आलोचना की है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच चल रहे जंग के बीच अब AIMIM चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एंट्री मारी है। राज्यपाल कोश्यारी के इस कदम की आलोचना करते हुए ओवैसी कहा है कि मुख्यमंत्री से इस तरह के कदम की अपेक्षा करना अप्रासंगिक है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। 

ओवैसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह राज्यपाल द्वारा किया जा रहा है, जिसने संविधान की शपथ ली है। उस शपथ के लिए 'हिंदुत्व' की आवश्यकता नहीं थी। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सीएम की हिंदुत्व के प्रति प्रतिबद्धता अप्रासंगिक है और इसे उठाया भी नहीं जाना चाहिए था।'

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने धार्मिक स्थलों को अभी बंद रखने का फैसला किया। इस मामले में प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मंदिर खोलने को कहा । 

राज्यपाल ने अपने पत्र में सीएम उद्धव ठाकरे को ये लिखा-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने पत्र में सीएम को लिखा कि मुझे आश्चर्य है कि आप मंदिरों व धर्मस्थलों का खोलना टालते क्यों जा रहे हैं? क्या ऐसा कोई दैवीय आदेश आपको मिला है या फिर आप अचनाक सेक्यूल हो गए हैं, जिस शब्द से आपको नफरत थी?

इस पत्र के जवाब में सीएम उद्धव ठाकरे ने ये जवाब दिया है-

सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को जवाब में चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल खोलने की चर्चा के साथ कोरोना के बढ़ते मामलों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे हमलोगों पर अचानक लॉकडाउन लगाना सही नहीं था, वैसे ही अचानक लॉकडाउन हटाना भी सही नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे अपना हिंदुत्व साबित करने के लिए आपसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। जो लोग हमारे राज्य की तुलना PoK से करते हैं उनका स्वागत करना मेरे हिंदुत्व में फिट नहीं बैठता है। सिर्फ मंदिर खोलने से ही क्या हिंदुत्व साबित होगा?'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील