लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने तवांग विवाद पर फिर घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, बोले- "फौज तो मजबूत है लेकिन प्रधानमंत्री कमजोर हैं, वो तो चीन का नाम लेने से भी डरते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 15, 2022 11:01 IST

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तवांग विवाद पर ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने का प्रयास किया है और कहा है कि हमारी फौज तो मजबूत है लेकिन पीएम कमजोर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसदु्ददीन ओवैसी ने तवांग विवाद पर ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ का हवाला देते हुए खड़ा किया सवालओवासी द टेलीग्राफ के दक्षिण एशियाई संवाददाता जो वॉलेन की ट्वीट पर पीएम मोदी को घेर रहे हैं जो वॉलेन ने कहा कि अरुणाचल में बीते कुछ महीने से चीनी सेना के द्वारा घुसपैठ का प्रयास किया जा रहा था

दिल्ली: तवांग विवाद पर एक बार फिर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सीधा आरोप लगाया है कि सरकार अभी भी बहुत कुछ छुपा रही है और गंभीर मसलों को सबके सामने नहीं रख रही है। बीते 13 दिसंबर को तवांग विषय की जानकारी होने के बाद भी हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने काफी मजबूती से यह सवाल खड़ा किया था कि जब घटना बीते 9 दिसंबर की है और संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है तो फिर सरकार क्यों खामोश रही और संसद में इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी।

इस संबंध में गुरुवार को भी एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को फिर से कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। उन्होंने लंदन के अखबार 'द टेलीग्राफ' का हवाला दिया है। जिसके दक्षिण एशियाई संवाददाता जो वॉलेन ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी के सूत्र से बताया है कि हाल के महीनों में चीनी सेना द्वारा अरुणाचल सीमा पर बार-बार इस तरह के घुसपैठ का प्रयास किया जा रहा था और उस कारण भारतीय सेना के साथ चीनी सिपाहियों की कई बार भिड़ंत भी हुई लेकिन भारत द्वारा इस तथ्य को छुपाया गया ताकि आम जनमानस में इसे लेकर कोई भय न पैदा हो।

असदुद्दीन ओवैसी  ने टेलीग्राफ के पत्रकार जो वॉलेन के इन्ही तथ्यों के आधार पर ट्वीट करते हुए कहा, "इतने बड़े पैमाने पर मोदी सरकार द्वारा तथ्यों को छुपाया जा रहा है। क्या यह मुद्दा संसद में बहस के लिए जरूरी नहीं है और क्या प्रधानमंत्री को इसका जवाब नहीं देना चाहिए। आखिर क्यों सच अपने लोगों से छुपाया जा रहा है।"

इसके अगले ट्वीट में ओवासी कहते हैं, "यदि ब्रिटिश समाचार पत्र की रिपोर्ट सही है तो इसका सीधा मतलब है कि सीमा पर चीन के साथ विवाद जितना बताया जा रहा है, उससे कहीं ज्यादा परेशानी पैदा करने वाला है और लद्दाख से अरूणाचल तक के लिए हमें गंभीर होना पड़ेगा। इस विषय में सरकार को जवाब देना ही चाहिए।"

वहीं तीसरे और आखिरी ट्वीट में ओवैसी ने कहा, "हमारी देश की सेना काफी मजबूत है लेकिन प्रधानमंत्री बेहद कमजोर हैं। वो तो चीन का नाम लेने से भी डर रहे हैं, वो सवालों से भाग रहे हैं और बड़ी मुश्किल पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। केवल बहस से इसका हल ढूंढा जा सकता है और मामले में सरकार के रवैये को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीअरुणाचल प्रदेशसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव