लाइव न्यूज़ :

VIDEO: तेजस्वी यादव के जाते ही इफ्तार पार्टी में खाने के लिए मची लूट, जिसे जो मिला लेकर भागा

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2025 15:59 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिकअप पर लदे इफ्तार के खाद्य सामान को खाने के लिए लोग टूट पड़े लोग, जिसे जो मिला लेकर भागते दिखे। 

Open in App

Darbhanga Tejashwi Yadav's Iftar Party Video: मामला बिहार के दरभंगा का है, जहां इफ्तार पार्टी में राजद नेता तेजस्वी यादव के निकलते ही खाने के लिए लूट मच गई। खाने की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिकअप पर लदे इफ्तार के खाद्य सामान को खाने के लिए लोग टूट पड़े लोग, जिसे जो मिला लेकर भागते दिखे। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि लूटपाट की घटना उस समय हुई थी जब तेजस्वी यादव कार्यक्रम में मौजूद थे और वह लोगों के बीच बैठे हुए थे। वीडियो में लोगों को खाने के पैकेट को ले जाते हुए देखा गया। खाली हो चुके डिब्बे को गाड़ी से ही भीड़ पर फेंक दिया गया। 

इसके अलावा भी दरभंगा की यह इफ्तार पार्टी एक अन्य कारण से भी विवादों में रही। खाने की लूट से पहले तेजस्वी यादव को जालीदार टोपी के साथ देखा गया, लेकिन उनके हाथे से तिलक गायब था। तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दरभंगा के प्राचीन देवी अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना कर रहे थे, जहां उन्होंने तिलक लगाया था। वो पूजा पाठ के बाद इफ्तार पार्टी के लिए निकले और तिलक की जगह जालीदार टोपी ने ले ली।

अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा- 'जब भी हम और लालू यादव जी, इफ्तार करते थे तो बहुत हमारे मिथिलांचल के भाई पटना नहीं पहुंच पाते थे। इस वजह से लगा कि दरभंगा के जाले में भी इफ्तार का आयोजन हो, ताकि खुशियां बांट सकें।' अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के सिर पर जालीदार टोपी थी।

टॅग्स :तेजस्वी यादववायरल वीडियोआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील