लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने पीएम मोदी व राहुल गांधी को लिखा खत, कहा-सीलिंग पर संसद में लाएं बिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2018 22:10 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है।

Open in App

नई दिल्ली( 10 मार्च): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इन दोनों दिग्गजों को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के दुकानों की सीलिंग के मुद्दे को लेकर बैठक कर समाधान निकालने के लिए कहा है, और ऐसा न होने पर भूख हड़ताड़ करने की धमकी दी है। 

खबर के अनुसार केजरीवाल ने पीएम को जो खत लिखा है उसमें उन्होंने लिखा है कि कानून की खामियों को दूर करने के संसद में एक बिल लाए जिसमें सीलिंग सीलिंग का कारण बन रही हैं और यह चेता रही है कि इस तरह से बेरोजगारी की समस्या होने पर शहर की कानून और व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। 

वहीं, खबर के अनुसार सीएम केजरीवाल ने कहा है कि सीलिंग के पीछे कानून की विसंगतियां कारण हैं। केंद्र सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह इन खामियों को दूर करे। केजरीवाल ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि  31 मार्च तक अगर सीलिंग का काम नहीं रुका तो वह भूख हड़ताल पर जाएंगे। पीएम के खत में उन्होंने लिखा है कि व्यापारी मरने की कगार पर हैं उनकी जीविका का साधन बंद हो गया  है वह बेरोजगार हो रहे हैं। ऐसे में इसको लेकर कोई कानून व्यवस्था लाई जानी चाहिए।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सीलिंग रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से संसद में एक बिल लाया जाना चाहिए। साथ ही राहुल गांधी को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने कहा, राजधानी की  इस गंभीर समस्या का समाधान राजनीति से उठकर किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को मजबूती से संसद में उठाया जाना चाहिए और केंद्र पर बिल लाने के लिए दबाव बनाया जाना चाहिए। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए