लाइव न्यूज़ :

21 दिसंबर को ईडी के सामने हाजिर नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, विपश्यना के लिए दिल्ली से बाहर गए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 20, 2023 17:33 IST

ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को सोमवार को नया समन जारी किया था। ध्यान सत्र के लिए वह बुधवार दोपहर करीब एक बजकर 30 मिनट पर रवाना हुये।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल को विपश्यना ध्यान सत्र के लिए मंगलवार को रवाना होना था गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके ध्यान सत्र के लिए वह बुधवार दोपहर करीब एक बजकर 30 मिनट पर रवाना हुये

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 21 दिसंबर को पूछताछ के लिये बुलाये जाने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र के लिए रवाना हो गये। ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को सोमवार को नया समन जारी किया था। 

केजरीवाल को विपश्यना ध्यान सत्र के लिए मंगलवार को रवाना होना था, लेकिन गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके। अब आप के राष्ट्रीय संयोजक 30 दिसंबर तक पंजाब के होशियारपुर जिले के आनंदगढ़ गांव में शिविर में रहेंगे और अपने राजनीतिक जीवन से पूरी तरह से कटे रहेंगे।

पूर्व निर्धारित ध्यान सत्र के लिए वह बुधवार दोपहर करीब एक बजकर 30 मिनट पर रवाना हुये। इस बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि केजरीवाल का विपश्यना सत्र पूर्व निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी। ईडी के समन के बारे में कहा गया है कि पार्टी के अधिवक्ता नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। 

आप के राज्यसभा सांसद  सांसद राघव चड्ढा ने इससे पहले कहा था कि हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को विपश्यना सत्र के लिए जा रहे हैं। वह नियमित रूप से इस ध्यान सत्र के लिए जाते हैं। यह एक पूर्व निर्धारित और पूर्व घोषित कार्यक्रम है। बता दें कि ईडी ने इससे पहले केजरीवाल को दो नवंबर को समन भेजा था, लेकिन नोटिस को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। 

इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली के सीएम ने समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorateAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप