लाइव न्यूज़ :

वो अनपढ़ हैं, भ्रष्ट हैं, गद्दार हैं, आपका मुकाबला नहीं कर सकते, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई के समन पर केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 07:25 IST

मलिक के एक ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने लिखा, "पूरा देश आपके साथ है। खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, सीबीआई के पीछे छिपा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने मलिक से संघ शासित प्रदेश में कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। हाल ही में सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बारे में बोला था।मलिक को सीबीआई समन पर केजरीवाल ने कहा- जब-जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुकाबला किया

नयी दिल्लीः सीबीआई द्वारा जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को तलब किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने इस ''भय के समय'' में बहुत साहस दिखाया है और पूरा देश उनके साथ है।

अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने मलिक से संघ शासित प्रदेश में कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। सीबीआई का यह कदम मलिक के ‘द वायर’ के साथ साक्षात्कार के एक सप्ताह बाद आया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, खास तौर से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बारे में बोला था।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में मलिक राज्यपाल के पद पर आसीन रहे हैं। मलिक के एक ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने लिखा, "पूरा देश आपके साथ है। खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, सीबीआई के पीछे छिपा है। जब-जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुकाबला किया।’’

केजरीवाल ने आगे लिखा है, ‘‘वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, गद्दार है। वो आपका मुक़ाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर। आप पर गर्व है।’’ मलिक ने अपने ट्वीट में कहा है, "मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पापों का पर्दाफाश किया है। शायद इसलिए फोन आया है। मैं किसान का बेटा हूं, मैं घबराऊंगा नहीं। मैं सच के साथ खड़ा हूं।"

सीबीआई ने सरकारी कर्मचारियों के लिए समूह चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने और जम्मू-कश्मीर में 'किरू पनबिजली परियोजना' से संबंधित 2,200 करोड़ रुपये के परियोजना में मलिक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की है। मलिक ने दावा किया था कि 23 अगस्त, 2018 और 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये के रिश्वत की पेशकश की गई थी। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसत्यपाल मलिकसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट