लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल का विपक्ष पर निशाना- जिस व्यक्ति को कह रहे आतंकी वो देश को 12430 नई कक्षाएं समर्पित कर रहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 19, 2022 13:02 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यहां 240 सरकारी स्कूलों में करीब 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। वहीं, स्मार्ट क्लासरूम के उद्घाटन के बाद सीएम केजरीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को वे आतंकवादी कह रहे हैं, वह आज देश को 12,430 कक्षाएं समर्पित कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के 240 सरकारी स्कूलों में करीब 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। स्मार्ट क्लासरूम के उद्घाटन के बाद सीएम केजरीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े नेता केजरीवाल को आतंकवादी कह रहे हैं, जिसपर मुझे हंसी आती है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यहां 240 सरकारी स्कूलों में करीब 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। वहीं, स्मार्ट क्लासरूम के उद्घाटन के बाद सीएम केजरीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े नेता केजरीवाल को आतंकवादी कह रहे हैं, जिसपर मुझे हंसी आती है। जिस व्यक्ति को वे आतंकवादी कह रहे हैं, वह आज देश को 12,430 कक्षाएं समर्पित कर रहा है।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नेताओं को स्कूलों के अलावा किसी चीज का डर नहीं है। अच्छे स्कूल बनेंगे तो नेताओं को जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। ये स्कूल पक्के देशभक्त पैदा करेंगे। हम स्कूल नहीं बना रहे हैं, हम देशभक्त बनाने के लिए कारखाने लगा रहे हैं। बता दें कि कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि केजरीवाल ने उनसे कहा था कि या तो वो पंजाब के सीएम बनेंगे या फिर वे स्वतंत्र राष्ट्र (खलिस्तान) के प्रधानमंत्री बनेंगे।

इसपर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कुमार के आरोपों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा था कि यह कॉमेडी है। अगर उनके आरोपों की माने तो मैं बड़ा आतंकवादी हूं। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां पिछले 10 साल में क्या कर रही थीं। यही नहीं, केजरीवाल ने ये भी कहा था कि मैं शायद दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी हूं- वह जो अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनाता है; बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजते हैं और लोगों को मुफ्त बिजली देता है। 

उन्होंने कहा था कि यह क्रम दिलचस्प है - राहुल गांधी ने सबसे पहले मुझ पर यह आरोप लगाया था। अगले दिन पीएम मोदी ने उसी भाषा का इस्तेमाल किया और प्रियंका गांधी और सुखबीर सिंह बादल ने इसका अनुसरण किया। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि पीएम राहुल गांधी की नकल करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआतंकवादीदिल्लीराहुल गांधीकांग्रेसकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत