लाइव न्यूज़ :

Delhi Excise Policy Case Update: 'ईडी को कहा थैंक्यू', कोर्ट में बोले केजरीवाल,'मुझे गिरफ्तार क्यों किया'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 28, 2024 14:39 IST

Arvind Kejriwal Case Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट में पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल की छह दिनों की रिमांड खत्मईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में किया पेश केजरीवाल ने कहा, उनके खिलाफ हो रही है साजिश

Arvind Kejriwal Case Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनैतिक साजिश रची जा रही है। जनता इसका जवाब देगी। दरअसल, मीडिया ने उनसे सवाल किया कि दिल्ली के एलजी कह रहे हैं कि दिल्ली की सरकार जेल से नहीं चल सकती है। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मेरे खिलाफ राजनैतिक साजिश रची जा रही है। जनता इसका जवाब देगी। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बीते सप्ताह ईडी ने अरविंद केजरीवाल से लगभग 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने कोर्ट में केजरीवाल को पेश किया। यहां पर अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली। ईडी को केजरीवाल की छह दिनों की कस्टडी मिली। छह दिनों की रिमांड गुरुवार को खत्म हुई। इधर,कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने केजरीवाल की रिमांड मांगी है। ईडी ने कोर्ट में कहा है कि वह आईटीआर की जानकारी नहीं दे रहे हैं।

7 दिनों की रिमांड मांगी

कोर्ट में केजरीवाल ने कहा कि ये केस दो साल पहले से चल रहा है। अगस्त 2022 को सीबीआई का केस फाइल हुआ था। ईसीआईआर फ़ाइल हुई थी। मुझे गिरफ़्तार किया है।  ना मुझे किसी कोर्ट ने दोषी करार दिया है ना ही आरोप तय हुए हैं। ईडी ने 25000 पन्नों की फाइल मांगी है और बहुत सारे गवाहों को ला चुकी है। उन्होंने कहा कि यह साजिश है और आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश है। ईडी ने कोर्ट में केजरीवाल की सात दिनों की रिमांड मांगी है।

मालूम को बीते दिनों पहले अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल कोर्ट में बड़ा खुलासा करेंगे। बताते चले कि अरविंद केजरीवाल की कोर्ट मे पेशी से पहले उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ओर बेटा भी कोर्ट रूम मे पहुँचे। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी भी कोर्ट में मौजूद।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालभगवंत मानAam Aadmi Partyप्रवर्तन निदेशालयकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए