लाइव न्यूज़ :

अब गाय पर बीजेपी को घेरेंगे केजरीवाल, बोले- जो गाय के नाम पर वोट मांगते हैं, उन्हें चारा भी देना चाहिए

By भाषा | Updated: January 12, 2019 03:43 IST

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह टिप्पणी तब की जब उन्हें बवाना के दौरे में बताया गया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एमसीडी ने दो साल से इलाके में एक गोशाला को फंड जारी नहीं किया है।

Open in App

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जो लोग गाय के नाम पर वोट मांगते हैं उन्हें उनके लिए चारा भी उपलब्ध कराना चाहिए। 

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उन्हें बवाना के दौरे में बताया गया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एमसीडी ने दो साल से इलाके में एक गोशाला को फंड जारी नहीं किया है।

विकास मंत्री गोपाल राय के साथ मुख्यमंत्री ने उत्तर पश्चिम जिले में बवाना में दिल्ली सरकार तथा नगर निगम के वित्त पोषित ‘श्री कृष्ण गोशाला’’ का दौरा किया। 

गोशाला के दौरे के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी गाय के नाम पर वोट नहीं मांगती।

गोशाला के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि भाजपा शासित एमसीडी ने दो वर्षों से अपने हिस्से के फंड जारी नहीं किए हैं। इसकी वजह से उन्हें दिक्कतें आ रही हैं।

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने गोशाला को अपने हिस्से की निधि जारी कर दी है लेकिन एमसीडी ने अभी तक अपना हिस्सा नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो गाय के नाम पर वोट मांगते हैं उन्हें गायों को चारा भी देना चाहिए।’’ 

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें गायों के नाम पर वोट मिलते हैं लेकिन वे गायों को चारा देने से इनकार करते हैं जो सही नहीं है। गायों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि मंत्री राय और आप सरकार ने हाल ही में पक्षियों और पशुओं के लिए एक नीति पेश की है। घुम्मन हेड़ा इलाके में एक गोशाला का ‘‘आधुनिकीकरण’’ किया जाएगा। 

श्री कृष्ण गोशाला 36 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली है। इसमें 7,740 मवेशी रखे जाने की क्षमता है और वहां 7,552 मवेशी हैं। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर