लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल ने दी चेतावनी- यमुना का पानी घट रहा है लेकिन बाढ़ का खतरा टला नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2023 12:02 IST

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि यह घातक हो सकता है क्योंकि पानी की गति बहुत तेज है और पानी कभी भी बढ़ सकता है।शांति वन के बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का एक वीडियो साझा करते हुए केजरीवाल ने सभी से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह किया।यमुना अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी का जल स्तर, जिससे दिल्ली दो दिनों से अधिक समय तक जलमग्न रही, धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। लोगों को दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में न जाने की चेतावनी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह घातक हो सकता है क्योंकि पानी की गति बहुत तेज है और पानी कभी भी बढ़ सकता है।

शांति वन के बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का एक वीडियो साझा करते हुए केजरीवाल ने सभी से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह किया। इसी क्रम में केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया।" 

उन्होंने आगे लिखा, "इसके बाद मशीनें सुखएंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पाएंगे. कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं या वीडियो/सेल्फी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। ये जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का खतरा खत्म नहीं हुआ। पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है।"

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर था। अनुमान है कि शनिवार रात 10 बजे स्तर घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा। आईटीओ, शांति वन सहित राजधानी के कई इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। पानी का स्तर कम होते ही दिल्ली मेट्रो ने गति प्रतिबंध हटा दिया। यमुना अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया