लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के दो टूक के बाद केजरीवाल ने कहा, कांग्रेस और बीजेपी के बीच अपवित्र गठबंधन होने वाला है

By विकास कुमार | Updated: March 5, 2019 16:12 IST

अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि हम भाजपा और कांग्रेस के अपवित्र गठबंधन को हराने के लिए तैयार हैं. देश मोदी-शाह की जोड़ी को हटाने के लिए तैयार है लेकिन कांग्रेस है कि एंटी बीजेपी वोट को बांटने पर तुली हुई है.

Open in App

दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन करने को बेताब अरविन्द केजरीवाल को मायूसी हांथ लगी है. 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद भी आम आदमी पार्टी कांग्रेस को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी. लेकिन दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मीडिया से यह साफ कह दिया है कि आम आदमी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा. और कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. शीला के शब्दभेदी बयान केजरीवाल को राजनीतिक चुभन का एहसास कराने के लिए काफी थे क्योंकि फिलहाल दिल्ली असेंबली में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं है. 

ऐसे में अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि हम भाजपा और कांग्रेस के अपवित्र गठबंधन को हराने के लिए तैयार हैं. देश मोदी-शाह की जोड़ी को हटाने के लिए तैयार है लेकिन कांग्रेस है कि एंटी बीजेपी वोट को बांटने पर तुली हुई है.

 

बीते दिन राहुल गांधी के साथ केजरीवाल की मीटिंग हुई लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष को गठबंधन का प्रण नहीं दिला पाए. अरविन्द केजरीवाल को इस बात का अफसोस भी है और उन्होंने इसका खुल कर इजहार भी किया है.

उन्होंने कहा है कि वो मना-मनाकर थक गए लेकिन कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार नहीं हुई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी के खिलाफ एक साझा उम्मीदवार उतारना होगा और वोटों के बंटवारे को रोकना होगा. अरविन्द केजरीवाल के मुताबिक अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो जाए तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव हारेगी

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकांग्रेसशीला दीक्षितराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील