लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर हमलावर हुए केजरीवाल, कहा- इस वजह से दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है पार्टी, जानें आप प्रमुख ने क्या बताया कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 4, 2022 15:42 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी में अनियमितताओं और विसंगतियों की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात को 'आप' की फ्री बिजली गारंटी खूब पसंद आ रही है। इसलिए बीजेपी दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में इस साल के अंत में चुनाव हैं।गुजरात में भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है।बिजली सब्सिडी में कथित घोटाले को लेकर एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल आमने-सामने हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच अभी भी तकरार जारी हो। दरअसल, दिल्ली आबकारी मामले के बाद अब फ्री बिजली का मामला सामने आया है। सक्सेना ने मुख्य सचिव को आप सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी में 'अनियमितताओं और विसंगतियों' की जांच करने और सात दिनों में एक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 

केजरीवाल ताजा जांच आदेश को आप के विस्तार के खिलाफ भाजपा के कदम के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने मंगलवर को ट्वीट कर लिखा, "गुजरात को 'आप' की फ्री बिजली गारंटी खूब पसंद आ रही है। इसलिए बीजेपी दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है। दिल्ली के लोगों भरोसा रखना। मैं आपकी फ्री बिजली किसी हालत में रुकने नहीं दूंगा। गुजरात के लोगों आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार बनने पर 1 मार्च से आपकी भी बिजली फ्री होगी।"

गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है। दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी इसे अपने तीसरे आधार के तौर पर निशाना बना रही है। जुलाई में उपराज्यपाल ने बाद में वापस ली गई नई आबकारी नीति की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। बिजली सब्सिडी में कथित घोटाला राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को भुगतान से जुड़ा है।

दिल्ली में 58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 47 लाख सब्सिडी का लाभ उठाते हैं। इनमें से 30 लाख ऐसे हैं जिन्हें शून्य बिल मिलता है क्योंकि 200 यूनिट से कम की खपत मुफ्त है। लगभग 17 लाख को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है, जो कि 400 यूनिट तक की खपत के लिए है। इसके लिए सरकार कंपनियों को भुगतान करती है। वहीं, बिजली सब्सिडी से जुड़े घोटाले को आप ने भाजपा की 'रणनीति' बताकर खारिज कर दिया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीविनय कुमार सक्सेनागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया