लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Resignation: भाजपा ने पूछा- "अरविंद केजरीवाल 48 घंटे बाद क्यों अभी क्यों नहीं दे रहे इस्तीफा?"

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 15, 2024 14:34 IST

Arvind Kejriwal resignation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वो अगले 48 घंटों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने ये ऐलान जमानत मिलने और छह महीने बाद जेल से बाहर आने के दो दिन बाद किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वो अगले 48 घंटों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।उन्होंने ये ऐलान जमानत मिलने और छह महीने बाद जेल से बाहर आने के दो दिन बाद किया।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केजरीवाल से सवाल किया कि वो इतना ड्रामा क्यों कर रहे हैं और वो 48 घंटे बाद इस्तीफा क्यों देंगे?

Arvind Kejriwal resignation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वो अगले 48 घंटों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने ये ऐलान जमानत मिलने और छह महीने बाद जेल से बाहर आने के दो दिन बाद किया। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केजरीवाल से सवाल किया कि वो इतना ड्रामा क्यों कर रहे हैं और वो 48 घंटे बाद इस्तीफा क्यों देंगे?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, खुराना ने कहा कि उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए। पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं। दिल्ली की जनता पूछ रही है, सचिवालय नहीं जा सकते, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते? फिर बात क्या है? यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा समय पूर्व चुनाव के लिए तैयार है, खुराना ने कहा, "हम तैयार हैं, चाहे आज हो या कल। हम 25 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेंगे।"

वहीं, दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेन्द्र यादव ने कहा, "बेहतर होता अगर उन्होंने तब इस्तीफा दे दिया होता जब दिल्ली बाढ़ और पीने के पानी की कमी से जूझ रही थी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली को जल्द ही एक नया मुख्यमंत्री मिलेगा जो उनके कार्यालय में जा सकता है और फाइलों पर हस्ताक्षर कर सकता है।"

इस बीच केजरीवाल ने कहा, "दो दिन बाद मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं उस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। दिल्ली में चुनाव होने में कुछ महीने बाकी हैं। मुझे कानूनी अदालत से न्याय मिला, अब मुझे जनता की अदालत से न्याय मिलेगा।" 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "जनता के आदेश के बाद ही मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा। मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल निर्दोष है या दोषी? अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दें।"

आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के एक सदस्य को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों के बीच जायेंगे और उनसे समर्थन मांगेंगे। केजरीवाल ने यह भी मांग की कि फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय राजधानी के चुनाव नवंबर में महाराष्ट्र के चुनावों के साथ कराए जाएं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो