लाइव न्यूज़ :

इंद्रनील राजगुरु के कांग्रेस में चले जाने, गुजरात सीएम का उम्मीदवार नहीं बनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: November 7, 2022 12:29 IST

अरविंद केजरीवाल ने इन अफवाहों का भी खंडन किया कि इसुदान को सीएम का चेहरा बनाए जाने के बाद गोपाल इटालिया और उनके समर्थक नाराज हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह झूठ है। गुजराती अखबरों में ये जो भी छप रहा है भाजपा के हेड क्वार्टर से बनकर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग महंगाई पर वोट देंगे, राजगुरु के नाम पर वोट नहीं देंगे। इसुदान को सीएम का चेहरा अरविंद केजरीवाल ने नहीं बनाया, बल्कि गुजरात की जनता ने बनायाः केजरीवाल

गुजरात में आम आदमी पार्टी द्वारा पत्रकार से राजनेता बने इसुदान गढ़वी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नाराज इंद्रनील राजगुरु कांग्रेस में वापस लौट गए। चुनाव से पहले राजगुरु का कांग्रेस में लौटना, आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसुदान को सीएम का चेहरा अरविंद केजरीवाल ने नहीं बनाया है।

एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग महंगाई पर वोट देंगे, गुजरात के लोग उनके नाम पर वोट नहीं देंगे। वो चाह रहे थे कि इसुदान की जगह उनको सीएम को चेहरा बनाया जाए। इसुदान को सीएम का चेहरा अरविंद केजरीवाल ने नहीं बनाया, बल्कि गुजरात की जनता ने बनाया है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने इसके लिए वोटिंग कराई थी। वोटिंग में जिसका नाम आया, नतीजे सबके सामने थे। तो ऐसे कोई पार्टी को ब्लैकमेल करेगा कि मुझे सीएम का चेहरा बनाओ नहीं तो मैं छोड़कर चला जाऊंगा, तो गुजरात की जनता तय करेगी। 

अरविंद केजरीवाल ने इन अफवाहों का भी खंडन किया कि इसुदान को सीएम का चेहरा बनाए जाने के बाद गोपाल इटालिया और उनके समर्थक नाराज हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह झूठ है। गुजराती अखबरों में ये जो भी छप रहा है भाजपा के हेड क्वार्टर से बनकर आता है। केजरीवाल ने कहा कि इटालिया तो इसुदान को गले लगाकर इसका ऐलान किया। मुद्दा इटालिया, अरविंद केजरीवाल नहीं है, मुद्दा इसुदान नहीं हैं, मुद्दा गुजरात की महंगाई और भ्रष्टाचार है। जिससे गुजरात की जनता त्रस्त है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालइसुदान गढ़वीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम