लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Interim Bail: तिहाड़ जेल से निकलते ही गरजे सीएम केजरीवाल, बोले- "हमें तानाशाही से देश बचाना है..."

By अंजली चौहान | Updated: May 11, 2024 07:07 IST

Arvind Kejriwal Interim Bail: अरविंद केजरीवाल जेल से निकलकर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकते हैं क्योंकि दिल्ली में 25 तारीख को मतदान है।

Open in App

Arvind Kejriwal Interim Bail: दिल्ली की आबकारी नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही आप नेता केजरीवाल तिहाड़ जेल से निकल, अपने परिवार के पास पहुंचे। करीब 50 दिनों तक जेल में रहने के बाद अरविंद केजरीवाल जैसे ही शुक्रवार शाम जेल से बाहर निकले, उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साझा। 

अरविंद केजरीवाल ने अपने गिरफ्तारी को लेकर तंज कसते हुए कहा, "हमें देश को तानाशाही से बचाना होगा।" 

सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए आप नेता ने कहा, "मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं...आपने मुझे अपना आशीर्वाद दिया। मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों को धन्यवाद देना चाहता हूं, उन्हीं की वजह से मैं आपके सामने हूं। हमें देश को तानाशाही से बचाना है।"

गौरतलब है कि आप संयोजक केजरीवाल जैसे ही जेल से बाहर निकले आप के नेता और उनके कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ केजरीवाल का स्वागत किया। हाथों में झंडे लहराते हुए और नारे लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनका स्वागत किया। साथ ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और आतिशी और सौरभ भारद्वाज जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। 

लोकसभा चुनाव की लहर में केजरीवाल का जेल से निकलने का मतलब साफ है कि वह अब इंडिया ब्लॉक और आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आज केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जा सकते हैं। वहीं, दोपहर करीब 1 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ साउथ दिल्ली में रोडशो करेंगे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालतिहाड़ जेलदिल्लीलोकसभा चुनाव 2024आम आदमी पार्टीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?