लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने पांचवीं बार दिया ईडी के समन को गच्चा, कहा- "मोदी जी मुझे गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 11:05 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को ईडी के समन पर पेश होना था लेकिन लगातार पांचवी बार उन्होंने जांच एजेंसी के समन को गच्चा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार पांचवी बार प्रवर्तन निदेशालय के समन को दिया गच्चा केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनकी गिरफ्तारी की साजिश रच रहे हैं।आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की सरकार को गिराना चाहते हैं

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के समन पर पेश होना था लेकिन लगातार पांचवी बार उन्होंने ईडी के समन को गच्चा देते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनकी गिरफ्तारी की साजिश रच रहे हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार ऐसा लगातार पांचवी बार हो रहा है, जब मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी के बुलावे पर पूछताछ के लिए नहीं जा रहा हैं। मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि ईडी का सीएम केजरीवाल को भेजा जा रहा समन उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास है।

मालूम हो कि पिछले चार महीनों में एजेंसी ने चार समन जारी किया था और उसमें पेश न होने के बाद ईडी ने  बुधवार को फिर से एक नया और पांचवां समन जारी किया। जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से "अवैध" बताया गया है।

आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को लेकर सीधा पीएम मोदी को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी का कहना है कि मोदी जी का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है और वो उन्हें गिरफ्तार करके दिल्ली सरकार को गिराना चाहते हैं।

आप की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे और मोदी की योजना कभी सफल नहीं होगी।''

इससे पहले 2023 में अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर और 21 दिसंबर को और इस साल 3 जनवरी और 18 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया था लेकिन वो ईडी के दफ्तर नहीं गये।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार 2021-22 में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए के दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिसके लिए कुछ लोगों को कथित तौर पर रिश्वत भी मिली थी।

वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले हैं। इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है।

दूसरी ओर आप और केजरीवाल पर हमला करते हुए भाजपा ने कहा है कि उसके कार्यकर्ता दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के "भ्रष्टाचार" के खिलाफ आप दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीBJPआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालयEDenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर