लाइव न्यूज़ :

पुदुच्चेरी के CM नारायणसामी के सड़क पर सोने को ‘मजबूर’, अरविंद केजरीवाल ने जताई चिंता

By भाषा | Updated: February 16, 2019 17:20 IST

पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री, उनकी सरकार के मंत्री और कांग्रेस एवं इसकी सहयोगी पार्टियों के विधायक 13 फरवरी से ही उप-राज्यपाल दफ्तर के बाहर धरना दे रहे हैं। 

Open in App

सरकारी प्रस्तावों के प्रति पुदुच्चेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी के ‘‘नकारात्मक रुख’’ के विरोध में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के स्थानीय राज निवास के बाहर सड़क पर सोने की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को चिंता जताई। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ‘‘एक निर्वाचित मुख्यमंत्री (नारायणसामी) को बीती तीन रातों से सड़क पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।’’ 

उन्होंने पूछा, ‘‘यह कैसा लोकतंत्र है? वोटरों द्वारा चुने गए लोग हराए जा चुके लोगों के आगे भीख मांग रहे हैं। दिल्ली एवं पुदुचेरी में रहने वालों के वोट दूसरे राज्यों में रहने वालों के वोट से कमतर क्यों है?’’ 

पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री, उनकी सरकार के मंत्री और कांग्रेस एवं इसकी सहयोगी पार्टियों के विधायक 13 फरवरी से ही उप-राज्यपाल दफ्तर के बाहर धरना दे रहे हैं। 

इस बीच, द्रमुक की सांसद कनिमोझी ने ट्वीट किया, ‘‘यह निंदनीय है कि उप-राज्यपाल किरण बेदी इस तरह काम कर रही हैं जिससे चुनी हुई सरकार का अनादर होता है और प्रशासन का कामकाज प्रभावित होता है।’’ 

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में लगभग सारे राज्यपाल निरंकुश तरीके से काम कर रहे हैं। 

बेदी के मई 2016 में उप-राज्यपाल बनने के बाद से ही पुदुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके बीच विभिन्न मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। 

टॅग्स :पुदुच्चेरी शहर
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

भारतVideo: पुदुचेरी में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना मरीज के शव को गड्ढे में फेंका, स्वास्थ्य निदेशक ने दी सफाई

क्रिकेटसूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

भारतपुदुच्चेरी CM नारायणसामी का LG किरण बेदी के खिलाफ धरना जारी, केन्द्र को लिखा पत्र

भारतपुदुच्चेरी: सीएम नारायणस्वामी ने एलजी किरण बेदी के आवास के बाहर गुजारी रात

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई