पुदुच्चेरी CM नारायणसामी का LG किरण बेदी के खिलाफ धरना जारी, केन्द्र को लिखा पत्र

By भाषा | Published: February 17, 2019 09:16 AM2019-02-17T09:16:15+5:302019-02-17T09:16:15+5:30

नारायणसामी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेदी प्रतिदिन समानांतर प्रशासन चलाकर अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग , मछुआरों तथा निचले तबके के लोगों के लिए बनाई गईं कल्याणकारी योजनाओं को बाधित कर रही हैं।

Puducherry CM Narayanasamy staged protest against LT Kiran Bedi, letter written to Center | पुदुच्चेरी CM नारायणसामी का LG किरण बेदी के खिलाफ धरना जारी, केन्द्र को लिखा पत्र

पुदुच्चेरी CM नारायणसामी का LG किरण बेदी के खिलाफ धरना जारी, केन्द्र को लिखा पत्र

पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी उपराज्यपाल किरण बेदी की कार्यशैली से नाराज होकर रविवार को पांचवे दिन भी राजनिवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। 

इस बीच उन्होंने केन्द्र को एक पत्र लिखकर बेदी पर निरंकुश तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।

बेदी फिलहाल दिल्ली में हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रियों से खुले सार्वजनिक मंच पर सभी मुद्दों पर 21 फरवरी को चर्चा करने की पेशकश की है। 

नारायणसामी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेदी प्रतिदिन समानांतर प्रशासन चलाकर अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग , मछुआरों तथा निचले तबके के लोगों के लिए बनाई गईं कल्याणकारी योजनाओं को बाधित कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेदी न तो कैबिनेट के निर्णयों को मान रही हैं और न ही कानून का पालन करने में दिलचस्पी दिखा रहीं है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि जब तक उनकी मांगे मान नहीं ली जाती तब तक राजनिवास के बाहर उनका धरना जारी रहेगा। 

नारायणसामी ने राष्ट्रपति से भी हस्तक्षेप करने की मांग की और कहा कि राष्ट्रपति को बेदी को लोकतांत्रिक तरीके से काम का सुझाव देना चाहिए। 

इस बीच बेदी ने कहा है कि वह यहां 21 फरवरी को खुले सार्वजनिक मंच पर सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जहां मुख्यमंत्री, उनके मंत्री, आम नागरिक के साथ ही मुख्य सचिव, वित्त सचिव तथा अन्य लोग भी मौजूद होंगे।

मीडियाकर्मियों को व्हाट्सएप पर भेजे संदेश में बेदी ने कहा कि इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि हमने गरीबों के लिए धन बचाने के लिए कितनी सावधानी से काम किया है। 

Web Title: Puducherry CM Narayanasamy staged protest against LT Kiran Bedi, letter written to Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे