लाइव न्यूज़ :

माफी पर फजीहतः अरविंद केजरीवाल ने बुलाई डैमेज कंट्रोल मीटिंग, बहिष्कार कर सकते हैं कई विधायक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 18, 2018 08:22 IST

रविवार शाम पांच बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास में होगी विधायकों की बैठक।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मार्च: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने मानहानि के एक मामले में अकाली दल के बिक्रम मजीठिया से लिखित माफी मांगी थी। उनकी माफी के के बाद पंजाब के पार्टी नेताओं में रोष है। कई विधायकों ने बगावती सुर अपना लिए हैं। माफी से पैदा हुई फजीहत के डैमेज कंट्रोल के लिए लिए केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। रविवार शाम पांच बजे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास में यह बैठक रखी गई है।

शनिवार को पंजाब से आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने लिखित माफी पर असंतोष जाहिर किया था। मौके की नजाकत को समझते हुए केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ बैठक करने का फैसला किया। हालांकि इस बैठक में सभी विधायक शामिल होंगे इसपर संशय बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक और विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा ने बैठक में आने से इनकार कर दिया है। पंजाब में पार्टी का बड़ा चेहरा जरनैल सिंह ने भी नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ेंः- मजीठिया से माफी मामलाः AAP में मचा घमासान, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से भगवंत मान ने दिया इस्तीफा 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के दौरान अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स तस्करी के लगाए गए आरोपों के मामले में माफी मांग ली, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) में आपसी कलह शुरू हो गई। पार्टी के भीतर छिड़ी लड़ाई के बीच पंजाब से आप पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने इस इस्तीफे की जानकारी ट्वीटर के जरिए दी। भगवंत ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं पंजाब के आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन पंजाब में मेरी लड़ाई ड्रग माफियाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी की तौर पर जारी रहेगी।'

जानें क्या है मामलापंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने नशे का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए बिक्रम मजीठिया को जिम्मेदारी ठहराया था और कहा था कि अगर उनकी सरकार राज्य में बनेगी तो वह जेल में होंगे। इस पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर जिला अदालत में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर मानहानि का केस कर दिया था। इस मानहानि केस के बाद अब अचानक से इस मामले में माफी मांगी है, जबकि कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये माफी इसलिए मांगी है क्योकि उनको लग रहा है कि कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण