लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrested Update: 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है चाहे अंदर रहूं या बाहर रहूं', कोर्ट में केजरीवाल ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 22, 2024 16:20 IST

Arvind Kejriwal Arrested Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा है कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। मैं चाहे अंदर रहूं या बाहर रहूं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा है कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित हैशराब घोटाला में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गुरुवार को सवा 9 बजे केजरीवाल को किया गया गिरफ्तार

Arvind Kejriwal Arrested Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा है कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। मैं चाहे अंदर रहूं या बाहर रहूं। केजरीवाल ने यह बयान कोर्ट रूम में उस वक्त दिया जब उन्हें पेशी के लिए लाया गया था। चारों तरफ पुलिस से घिरे केजरीवाल से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।

केजरीवाल के चेहरे पर इस दौरान हल्की सी मुस्कान देखने को मिली। मालूम हो कि दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर ईडी के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। यहां पर केजरीवाल से लगातार 2 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। केजरीवाल की सवा 9 बजे गिरफ्तारी हुई।

कड़ी सुरक्षा में उन्हें लोधी स्टेट स्थित ईडी ऑफिस लाया गया। इधर केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही है। वहीं, आईटीओ स्थित सुबह से ही आप कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। हालांकि, पुलिस बल के द्वारा प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन सहित अन्य नेताओं को डिटेन कर लिया गया।

आप ने बीजेपी पर हमला किया

आतिशी ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने का कोई प्रयास नहीं छोड़ा बीजेपी ने। पहले विपक्षी नेताओं और विपक्षी दलों पर हमले करते हैं, अगर विपक्षी नेता बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो इनपर सारे केस बंद हो जाते हैं। आप के टॉप नेताओं को झूठे आरोपों पर गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी शासित केंद्र सरकार और उसके राजनीतिक हथियार ईडी ने। अरविंद केजरीवाल केवल एक मुख्यमंत्री नहीं हैं, वह   एक विचार हैंय़ वो आईआरएस की नौकरी छोड़कर सड़कों पर उतरे थे देश का लोकतंत्र बचाने के लिए। अब लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे लोकतंत्र बचाने के लिए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह