लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 'आप' 26 मार्च को पीएम आवास का करेगी घेराव, नहीं मनाएगी होली

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2024 20:06 IST

शुक्रवार को आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च को पूरी दिल्ली में पीएम आवास का घेराव किया जाएगा...''

Open in App

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेरा करने का फैसला लिया है। पार्टी इससे पहले 25 मार्च को जनता के बीच जाकर केंद्र के खिलाफ वातावरण बनाने का प्रयास करेगी। साथ ही पार्टी होली के कार्यक्रम को भी नहीं मनाने का फैसला किया है। गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। दिल्ली की विवादित नई शराब नीति मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

इसी मामले में पार्टी के पहले से ही तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले ही इस मामले में सलाखों के पीछे हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि अपने शीर्ष नेता की गिरफ्तारी के बाद पार्टी लगातार प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। पार्टी को विपक्ष के इंडिया गठबंधन के कई नेताओं का समर्थन भी मिल रहा है।  

शुक्रवार को आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, "आज भारतीय गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है...और इस (अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी) पर कार्रवाई का अनुरोध किया है...इस साल होली कार्यक्रम नहीं होगा। 25 को'' मार्च में हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है... दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च को पूरी दिल्ली में पीएम आवास का घेराव किया जाएगा...''

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने केजरीवाल को आज अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। अदालत के आदेश की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप