लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrested: "डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है", राहुल गांधी ने 'आप' नेता की गिरफ्तारी को पीएम मोदी की साजिश बताया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2024 07:30 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के फौरन बाद इस पूरे प्रकरण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए उन्हें डरा हुआ तानाशाह बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी को जोड़ा पीएम मोदी से राहुल गांधी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी एक डरे हुए तानाशाह का कारनामा बतायाकांग्रेस नेता ने ट्वीट करते कहा कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश की राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार रात में भयंकर हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है।

ईडी के जॉइंट डायरेक्टर ने केजरीवाल को पहले मामले में दसवां समन दिया और बाद करीब 2 घंटे तक केजरीवाल से पूछताछ की और फिर उन्हें शराब नीति में हुए घोटाले का साजिशकर्ताओं में से एक मानते हुए गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने गिरफ्तारी को देश की मौजूदा सियासत और आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए इसे मोदी सरकार की साजिश करार दिया है। कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के फौरन बाद सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में इस पूरे प्रकरण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए उन्हें डरा हुआ तानाशाह कहा है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, "डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।"

मालूम हो कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को भारी सुरक्षा के बीच उनके मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि ईडी शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी। तक तक उन्हें ईडी मुख्यालय में लॉकअप में रखा जा हा है।

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी एक टीम दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ उनके आवास पर पहुंची। जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक से पूछताछ की। साथ ही उनके आवास की तलाशी भी ली गई।

सीएम केजीरावली की गिरफ्तारी के बाद आप नेता आतिशी ने कहा, "हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।''

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह पहली घटना है, जब जांच एजेंसी ने एक ऐसे मुख्यमंत्री को हथकड़ी पहनाई है, जो संवैधानिक पद पर बैठा हो। वैसे कोड ऑफ सिविल प्रोसिजर 135 के तहत मुख्यमंत्री या विधान परिषद को सिर्फ विधान मामलों में गिरफ्तारी में छूट मिली हुई है।

यदि किसी मुख्यमंत्री या विधानसभा सदस्य पर किसी प्रकार का क्रिमिनल मामला दर्ज हो जाता है तो कोड ऑफ सिविल प्रोसिजर के तहत उसे छूट नहीं मिलती है और उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालराहुल गांधीनरेंद्र मोदीAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीदिल्लीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत